फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lord's test: england vs australia

एशेज टेस्ट: इंग्लैंड के लिए बेल फिर बने संकटमोचक

Fri, 19 Jul 2013 12:13 AM IST
लार्ड्स
लार्ड्स Updated Fri, 19 Jul 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
lord's test: england vs australia

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जबरदस्त टक्कर दी।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई पेसर रेयान हैरिस ने शुरुआती झटके दिए। नतीजतन 28 रन तक इंग्लैंड तीन विकेट गंवाकर संकट में आ गई।
विज्ञापन


ऐसे मुश्किल हालात में इंग्लैंड के लिए संकटमोचक की भूमिका एकबार फिर इयान बेल ने निभाई।

पहले टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले बेल ने शतकीय पारी खेलने के अलावा जोनाथन ट्रोट के साथ चौथे विकेट के लिए 99 और फिर पांचवें विकेट के लिए जॉनी बेयरस्ट्रा के साथ 144 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन खेल के आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने एक नई चाल चलते हुए पार्ट टाइम स्पिनर स्टीवन स्मिथ को गेंद सौंपी।

क्लार्क की यह तरकीब काम कर गई और स्मिथ ने बेल के अलावा बेयरस्ट्रो और मैट प्रायर के विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की मैच में वापसी कराई।

स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर के स्पैल में तीन विकेट चटकाए। रेयान हैरिस ने भी तीन विकेट झटके।

वहीं, इंग्लैंड के लिए बेल ने सीरीज का लगातार दूसरा सैकड़ा जड़ते हुए 16 चौकों के साथ 109 रन की पारी खेली। बेल के कैरियर का यह 19वां शतक है।

 बेयरस्ट्रो ने सात चौकों के साथ 67 रन बनाए जबकि मैट प्रायर सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने सात विकेट पर 289 रन बना लिए थे।   

इससे पहले, इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और कप्तान एलिस्टर कुक (12) और जोए रूट (06) जल्द आउट हो गए। केविन पीटरसन भी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

जोनाथन ट्रोट ने 58 रन की पारी खेली। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टीम में एक बदला किया और तेज गेंदबाज स्टीवन फिन के स्थान पर मीडियम पेसर टिम ब्रेसनन को अंतिम एकादश में शामिल किया।


ऑस्ट्रेलिया ने भी दो बदलाव किए। खराब फार्म से जूझ रहे बल्लेबाज एड कोवन के स्थान पर उस्मान ख्वाजा और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की जगह रेयान हैरिस को मौका दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed