{"_id":"596ada8f4f1c1b0c2f8b487d","slug":"looking-forward-to-ashwin-s-performance-in-sri-lanka-says-muttiah-muralitharan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन स्मार्ट क्रिकेटर हैं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन स्मार्ट क्रिकेटर हैं'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : Rediff
श्रीलंका के महान ऑफ़स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि भारत और तमिलनाडु के ऑफ़स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काफी सुधार किया है और वो स्मार्ट क्रिकेटर भी हैं।
विज्ञापन
टीएनपीएल इवेंट से इतर मुरली ने कहा, 'अश्विन ने पिछले कुछ समय में काफी सुधार किया है। उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें आगामी सीरीज में अपनी शैली दिखाने के लिए अनुभव हासिल है। उनके प्रदर्शन को देखने पर मेरा ध्यान है।'
विज्ञापन
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्डधारी मुरलीधरन ने हालांकि कहा कि श्रीलंका का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में निराशाजनक रहा है।
Trending Videos
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ESPN
मुरली ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि श्रीलंका की टीम पूरी तरह नई है। मगर मैं देख रहा हूं कि टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है। उनको अपनी सभी परेशानियां खुद ही ख़त्म करना होगी और टीम की इज्जत बढ़ाना होगी। कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने और मेरे टेस्ट व वन-डे से संन्यास लेने की वजह से टीम कमजोर हुई है, लेकिन उन्हें इससे ऊपर आना होगा।'
मुरलीधरन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में वीबी थिरूवल्लूर वीरंस फ्रैंचाइज़ी के मेंटर हैं। इस भूमिका के बारे में बात करते हुए पूर्व श्रीलंकाई ऑफ़स्पिनर ने कहा, 'मैं इस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। सभी खिलाड़ियों के पास आगामी लीग मैचों में अपनी क्षमता दिखाने का शानदार मौका है। भले ही मैं पूर्णकालिक कोच नहीं हूं, लेकिन युवाओं को अपनी तरफ से सबसे अच्छी टिप्स देने की कोशिश करूंगा।'
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी को लेकर भी मुरली ने अपने विचार बताए। उन्होंने कहा, 'मैं सीएसके के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा। मगर निकट भविष्य में अगर इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने का मौका मिलता है तो ख़ुशी से भूमिका अपनाऊंगा।'