फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten 10: Kerasa Lucknow won match by 56 runs, Meerut Invaders allout on 65 runs while chasing

LLC Ten 10: केरासा लखनऊ ने 56 रन से जीता मैच, 121 रन का पीछा करते हुए 65 रन पर सिमटी मेरठ इन्वेडर्स की टीम

Mon, 17 Feb 2025 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Feb 2025 04:42 PM IST
सार

लखनऊ पैंथर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए थे। जवाब में मेरठ इन्वेडर्स की टीम आठ ओवर में 65 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
LLC Ten 10: Kerasa Lucknow won match by 56 runs, Meerut Invaders allout on 65 runs while chasing
मेरठ इन्वेडर्स vs केरासा लखनऊ पैंथर्स - फोटो : LLC ten 10

विस्तार

केरासा लखनऊ पैंथर्स ने मेरठ इन्वेडर्स को 56 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ पैंथर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए शिवम कमबोज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं, मेरठ की ओर से कामरान खान ने चार विकेट लिए। जवाब में मेरठ इन्वेडर्स की टीम आठ ओवर में 65 रन पर सिमट गई। मेरठ की ओर से गोलू गाजियाबाद ने 23 रन बनाए। वहीं, लखनऊ की ओर से सलमान और श्रेयस बाजपई को तीन-तीन विकेट मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ पैंथर्स की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। शिवम कमबोज और कप्तान सुमित सिह ने 51 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। खनऊ को पहला झटका शिवम कमबोज के रूप में लगा। वह 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कामरान खान ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान सुमित सिंह 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर कामरान की गेंद पर ही कैच आउट हुए। श्रेयस बाजपई 14 गेंद में 20 रन और अनिल मीना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। राहुल सोलंकी ने नौ गेंद में तीन छक्के की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेली। आशीष यादव ने सात गेंद में दो छक्के की मदद से 19 रन बनाए। मेरठ की ओर से कामरान खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा कोई गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरठ इन्वेडर्स की पारी
122 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम कभी अच्छी स्थिति में दिखी ही नहीं। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और आठ ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। सचिन मलिक 14 रन, एजाज खोखर एक रन, कप्तान आकाश तोमड़ दो रन, शुभम शर्मा एक रन और जीशान खान दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 48 रन पर मेरठ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। गोलू गाजियाबाद रन रेट बढ़ाने के चक्कर में आउट हो गए। वह टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे और 14 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन बना सके। राव कामरान पनियाला तीन गेंद में 12 रन  और सरताज अली- कना जाट एक-एक रन बना सके। खालिद खाता नहीं खोल पाए। लखनऊ पैंथर्स की ओर से सलमान और श्रेयस के अलावा नवाज डार ने दो विकेट लिए, जबकि राहुल सोलंकी को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed