फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: srilanka vs UAE, asia cup 2016

एशिया कप के दूसरे मुकाबले में यूएई ने दिल जीता, श्रीलंका ने मैच

Fri, 26 Feb 2016 05:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Feb 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
LIVE: srilanka vs UAE, asia cup 2016

एशिया कप के दूसरे मुकाबले में यूएई ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। जवाब में यूएई की शुरुआत तो खराब रही लेकिन मध्यक्रम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई। यूएई 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने 14 रन से मैच जीता।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


श्रीलंका के जवाब यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंकाई कप्तान और टीम में गेंदबाजी की रीढ़ लसित मलिंगा का शानदार आगाज हुआ। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में यूएई को दो झटके दिए। इसके बाद यूएई के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरे। 38 रन पर श्रीलंका ने यूएई की आधी टीम पवेलियन लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 15वें ओवर में यूएई के बल्लेबाज स्वप्निल पाटिल ने लगातार दो चौके जड़कर मैच में रोमांच जरुर ला दिया। पाटिल ने 2 छक्के और 3 चौके लगाकर 36 गेंदों में 37 रन बनाए। पाटिल की बल्लेबाजी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को चौंका दिया। हालांकि यूएई मैच जीतने में नाकाम रही।

संघर्ष करते हुए ‌दिखे श्रीलंकाई बल्लेबाज

LIVE: srilanka vs UAE, asia cup 2016

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चांदीमाल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दिलशान ने आउट होने से पहले 4 चौके लगाते हुए 28 गेंदों में 27 रन बनाए।

वहीं, दूसरी ओर टीम के दूसरे ओपनर दिनेश चांदीमाल (50) ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। टीम को दूसरा झटका स्कोर पर 11 रन और बढ़ाने पर मिला। मिलिंदा श्रीवंदना मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के बाकी बल्लेबाज भी ज्यादा नहीं चले। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक छू नहीं सके। कमजोर यूएई टीम के खिलाफ ‌श्रीलंका जैसी बड़ी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी। श्रीलंका की ओर से सिर्फ 11 चौके और एक छक्का लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed