फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live Scorecard India Vs New Zealand 5th ODI 2016

IndVsNZ: टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर मनाई दीपावली, मिश्रा रहे जीत के हीरो

Sun, 30 Oct 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
Live Scorecard India Vs New Zealand 5th ODI 2016

भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए पांचवें और अंतिम मैैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीत ली है। 270 रनों का पीछा करने उतरी कीवी टीम 23.1 ओवरों में मजह 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक नहीं खड़ा रह सका। इससे पहले खेले गए 4 मैचों में दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए।  जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन


270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों ने जमकर नचाया।  मिश्रा, पटेल, बुमराह, जयंत यादव और उमेश यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने धुटने टेक दिए और केवल 79 रन ही बना सकी। कीवी बल्लेबाज 'तू चल मैं आया' की तर्ज पर चलते बने। और टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। अमित मिश्रा कीवी बल्लेबाजों पर कहर बन कर टूटे और पांच कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। डेब्यू कर रहे जयंत यादव ने कोरी एंडरसन को वनडे करियर का पहला शिकार बनाया। मिश्रा ने 5 तथा बुमराह, जयंत, उमेश और पटेल को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने 22वें ओवर तक 9 विकेट के नुकसान पर 9 विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


कीवी टीम ने 63 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट केन विलियमसन के रूप में  खोया था। इसके बाद मजह 16 रनों के अंतराल में कीवी टीम 79 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। कीवी टीम के पांच बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान केन विलियमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज थे। केन ने 27 रन बनाए। उनके बाद टॉम लेथम और रॉस टेलर ही 19-9 रन बनाकर दहाई के अंक तक पहुंच सके। मिश्रा ने इस कदर कहर ढाया कि उन्होंने तीन बल्लेबाजों को खाता तक नहीं खोलने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरों के लिहाज ले यह न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे छोटी पारी है। कीवी टीम महज 23.1 ओवर में ढेर हो गई। इससे पहले वनडे में कीवी टीम साल 2000 में सिंगापुर में पाकिस्तान के खिलाफ 24.4 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। 

अमित मिश्रा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मिश्रा को ही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। मिश्रा ने सीरीज में कुल 15 विकेट हासिल किए। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी गेंदबाज द्वारा बाइलैट्रल सीरीज में एक गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं। 


LIVE SCORECARD

इससे पहले भारत की सलामी जोड़ी ने धीमी मगर सधी हुई शुरुआत की मगर फिर रोहित ने अपने हाथ खोले। रोहित ने सीरीज में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की और वो 70 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। इससे पहले अजिंक्य रहाणे जिमी नीशम का शिकार बन गए। 20 रन के नीजी स्कोर पर लेथम ने उनका कैच पकड़ा। उसके बाद धोनी और कोहली के पारी को संभाला, मगर कोहली के साथ 71 रन जोड़ने बाद धोनी भी सैंटनर का शिकार बन गए। धोनी ने 41 रन बनाए। मनीष पांडे ने खाता भी नहीं खोला और वो सोढ़ी की गेंद पर चलते बने। पांडे के बाद कोहली भी 65 रन बनाकर सोढ़ी का ही शिकार बने। भारत के लिए अंत में केदार जाधव (39 नाबाद) और अक्षर पटेल (24) ने 6.3 ओवर में 46 रन जोड़े। इस कारण टीम टीम इंडिया 269 के स्कोर तक पहुंचने में सफल हो सकी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed