फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest updates of India vs West Indies first t 20

डेब्यू मैच में चमके नवदीप, टीम इंडिया ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया

Sun, 04 Aug 2019 12:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 04 Aug 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest updates of India vs West Indies first t 20
नवदीप सैनी - फोटो : social media

विज्ञापन

भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे की शुरुआत कर दी है। शनिवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला फ्लोरिडा (अमेरिका) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बदौलत विराट सेना ने वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 95 रनों पर ही रोक दिया। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की तरफ से किरोन पोलार्ड ने सबसे अधिक 49 रन बनाए वहीं भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे नवदीप सैनी ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी निराशाजनक रही और 96 रन का पीछा करते हुए उसने अपने छह विकेट गंवा दिए। हालांकि छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम ने 17.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया और मैच जीतने में सफल रही। इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 24 रन बनाए । 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 96 रन का लक्ष्य रखा।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। चोट से उबर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। पेसर शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें महज 1 रन बनाकर पगबाधा आउट किया। 

पहला विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने रनगति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 25 गेंद में 24 रन बनाकर 'हिटमैन' आउट हो गए। सातवें ओवर में वेस्टइंडीज को दो सफलताएं मिली। सुनील नरेन ने तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित शर्मा को आउट किया तो चौथी गेंद पर ऋषभ पंत भी आउट हो गए।

अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत स्क्वायर लेग पर खड़े कॉटरेल के हाथों लपके गए। नए बल्लेबाज मनीष पांडेय भी कुछ खास नहीं कर पाए। 12वें ओवर में कीमो पॉल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

इसके पहले अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 95 रन पर ही रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर महज 95 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की तरफ से कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। भारत के लिए नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधक 49 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया। दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच पाया। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे नवदीप सैनी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। भुवी ने 2 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, खलील, क्रृणाल और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की शुरुआत की और दूसरी ही गेंद पर जॉन कैम्पबेल को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच करा दिया। अगले ही ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने एविन लुईस (0) को चलता किया। पांचवां ओवर डेब्यू कर रहे पेसर नवदीप सैनी लेकर आए।

अपने पहले ही ओवर में सैनी ने लगातार दो विकेट चटकाए। पहले निकोलस पूरन (20) फिर शिमरोन हेटमेयर (0) चलते बने। अगले ओवर में नए गेंदबाज खलील अहमद ने रोवमैन पॉवेल को आउटकर अपना पहला और वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट लिया।

प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, इविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), निकोलस पूरन, सुनील नरेन, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed