फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians in IPL 8

RCB को हराकर मुंबई इंडियंस ने हासिल की पहली जीत

Mon, 20 Apr 2015 05:08 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians in IPL 8

मुंबई इंडियंस की टीम को यह तो पता था कि अगर उसे आईपीएल-8 में जीत की राह पकड़नी है तो कुछ बड़ा करना होगा। ये बड़े प्रयासों का नतीजा था कि टीम ने बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर 7 विकेट पर 209 रनों का ऐसा स्कोर खड़ा किया जो अब तक इस सीजन में किसी टीम ने नहीं किया था।

विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम एबी डीविलियर्स (41 रन, 11 गेंद) और डेविड वीस (नाबाद 47 रन, 25 गेंद) की आक्रामक पारियों के बावजूद 7 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने 18 रनों से जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा की टीम ने पांचवें मैच में पहली जीत के साथ राहत की बड़ी सांस ली होगी।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।


आईपीएल-8 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए मुंबई से मिले 210 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) की किस्मत काफी अच्छी रही। पहले ओवर में ही विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का कैच टपकाकर लिंडल सिमंस ने उन्हें पहला जीवनदान दिया। बावजूद इसके आरसीबी टीम तेज शुरुआत नहीं कर सकी। इस बीच 5वें ओवर में हरभजन सिंह ने मनविंदर बिसला (20) को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, गेल का बल्ला काफी देर तक खामोश रहा। वह 24 गेंद खेलने के बावजूद एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके। मैच में 2 बार जीवनदान पाने के बाद वह महज 10 रन बनाकर हरभजन का दूसरा शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक के साथ टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन कोहली भी बल्ले से दम नहीं दिखा पाए और 18 रन निजी स्कोर पर चलते बने।

11 ओवर से पहले 3 विकेट गंवाने के बाद संकट में आई आरसीबी टीम को जीत दिलाने वास्ते एबी डीविलियर्स क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने आते ही छक्के और चौकों की बरसात शुरू कर दी। लेकिन 13वें ओवर में दिनेश कार्तिक (18) अपना कैच थमा बैठे। इसी ओवर में छक्का लगाकर एबी ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, वह जब तक क्रीज पर थे टीम की उम्मीद लगातार बनी हुई थी।

हरभजन की फिरकी अपना काम कर रही थी और 14वें ओवर में उन्होंने एक और सफलता अपने नाम कर आरसीबी को पांचवां झटका दे दिया। रिले रोसाउ खाता खोले बिना आउट हुए। बंगलौर को बड़ा झटका तब लगा जब 11 गेंदों में 41 रन (5 चौके और 3 छक्के) बनाकर एबी कैच आउट हो गए। उनके आउट होते ही आरसीबी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। हालांकि आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड वीस (नाबाद 47, 25 गेंद, 6 चौका और 2 छक्का) ने अंत में कुछ आतिशी शॉट्स जरूर खेले।

मुंबई ने दिया आईपीएल-8 का सबसे बड़ा लक्ष्य

LIVE: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians in IPL 8

इससे पहले बंगलौर के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के न्यौते पर मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। टीम के दोनों ओपनर ‌‌लिंडल मिमंस और पार्थिव पटेल ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए बंगलौर के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। ले‌किन जल्‍द ही टीम ने पार्थिव पटेल (12) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उन्मुक्त चंद के साथ सिमंस ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सिमंस ने अपने 50 रन पूरे किए। 12 ओवर में टीम ने 100 रन पूरे कर लिए। सिमंस (59) के रूप में मुंबई को दूसरा झटका 119 के स्कोर पर लगा। दो विकेट गंवाने के कप्तान रोहित शर्मा खुद क्रीज पर पहुंचे और उन्मुक्त के साथ तेजी से स्कोर को आगे बढ़ाया।

लगातार मिल रहे हार का दंश झेल रही मुंबई के कप्तान रोहित ने आते ही आतिशी पारी खेलनी शुरू की और बंगलौर के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। 18वें ओवर में उन्मुक्त (58) के रूप में मुंबई ने अपना तीसरा विकेट गंवा द‌िया। इससे पहले उन्मुक्त ने अपने पचासे भी पूरे किए। फिर जल्दी ही टीम ने कीरोन पोलार्ड (5) और अंबाती रायडू (0) के रूप में दो और विकेट गंवाए। रोहित (42) के रूप में मुंबई ने छठा विकेट गंवाया। आखिरी गेंद में हरभजन सिंह (0) के रुप में टीम ने अपना सातवां और आखिरी विकेट भी गंवाया।

शीर्ष क्रम की जोरदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई आईपीएल-8 में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। उसकी ओर से मैच में कुल 10 छक्के लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed