{"_id":"c6335362f5aba13aab4bf4bc99936c1b","slug":"live-pakistan-vs-uae-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारने से पहले UAE ने पाक गेंदबाजों को खूब छकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हारने से पहले UAE ने पाक गेंदबाजों को खूब छकाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपियर में खेले गए वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में यूएई भले ही पाकिस्तान के हाथों हार गया हो, लेकिन उसने हारने से पहले पाक टीम की अनुभवी गेंदबाजी को खूब छकाया और पूरे 50 ओवर खेल डाले।
विज्ञापन
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
जीत के लिए मिले 340 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 50 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सका। हालांकि लगातार चौथे मैच में हार का सामना करने वाली यूएई टीम के लिए बड़ी बात यही है उसने पूरे 50 ओवर खेल ही लिए।
विज्ञापन
इससे पहले टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही और 5 ओवर में सिर्फ 6 रन ही बना सकी। फिर उसने महज 25 रन पर 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद टीम को चौथे विकेट के लिए 83 रनों की ठोस साझेदारी मिली। साथ ही बाद के बल्लेबाजों ने पाक आक्रमण का डटकर सामना किया। शाइमन अनवर ने अपनी टीम के लिए 62 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। पाक की ओर से शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज और सोहैल खान ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए। पाक की ओर से ओपनर अहमद शहजाद ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। शहजाद के अलावा हैरिस सोहैल ने 70 और कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने 65 रनों का योगदान दिया।
पाक को 10 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया जब नसीर जमशेद 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद अहमद शहजाद (93) और हैरिस सोहैल (70) ने दूसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला। हालांकि टीम ने 6 रन के अंदर इन दोनों बल्लेबाजों को गंवा दिया। शतक की ओर बढ़ रहे शहजाद रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए और शतक से 7 रन से चूक गए।
अंतिम ओवरों में शाहिद अफरीदी ने आतिशी बल्लेबाजी की और 7 गेंदों में नाबाद 21 रन बना दिए। जबकि उमर अकमल 19 रन बनाकर आउट हुए। यूएई की ओर से मंजुला गुरुग ने 56 रन देकर 4 विकेट झटके।
दोनों टीमों ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया। पूल-बी में शामिल यूएई अपने चारों मैच हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं। जबकि पाक की 4 मैच में से यह दूसरी जीत है जबकि उसे 2 में हार मिली।