फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE IndVsEng: 4th test day one Mumbai

IndVsEng: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 300 के करीब

Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
LIVE IndVsEng: 4th test day one Mumbai
विराट कोहली - फोटो : ESPN
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने पर 5 विकेट खोकर 288 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे ओपनर कीटन जेनिंग्स ने शानदार शतक जड़ा। मोइन अली ने भी फिफ्टी  जड़ी, मगर इसके बाद वो अश्विन का शिकार बने गए। अश्विन ने एक बॉल के अंतराल के बाद शतकवीर कीटन जेनिंग्स (112) को भी चलता किया। इंग्लैंज के लिए जोस बटलर (18) और बेन स्टोक्स (25) क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए अश्विन ने 4 और जडेजा ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े, जब कुक जडेजा की गेंद पर गच्चा खा गए। इसके बाद जो रूट भी जल्द ही आउट हो गए। मगर जेनिंग्स और अली (50) ने 94 रन जोड़े। मैच के दौरान भुवनेश्वर का एक थ्रो सीधा अंपायर पॉल राइफल के सिर में जा लगा और वो मैदान में गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए बाहर ले जाया गया और उनही जगह तीसरे अंपायर मरे इरासमस को मैदान पर आना पड़ा।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए कैच के कई मौके भी बनाए, मगर फील्डर उन्हें लपक पाने में असफल रहे। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने भारत के खिलाफ 24 मैचों में 2000 रन पूरे कर लिए। भारत के खिलाफ कुक की औसत 52 से अधिक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मैच में इंग्लैंड की टीम में जेनिंग्स के अलावा जेक बॉल को भी मौका दिया गया। बॉल ने गेराथ बैटी की जगह ली। वहीं टीम इंडिया में लोकेश राहुल की वापसी हुई है, जबकि अजिक्य रहाणे चोट के चलते बाहर हो गए। इसके अलावा मोहम्मद शमी के जगह भुवेश्वर कुमार को मौका दिया गया है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और अब वो किसी भी सूरत में सीरीज गंवा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed