{"_id":"57651eeb4f1c1b544311b67f","slug":"live-india-vs-zimbabwe-first-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक जंग में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, 2 रन से हारी टीम इंडिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक जंग में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, 2 रन से हारी टीम इंडिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
मनीष पांडे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पुछल्ले बल्लेबाज एल्टन चिगुंबुरा (नाबाद 54) ने अंतिम ओवरों में विस्फोटक पारी खेलकर जिम्बाब्वे के स्कोर को 170 तक पहुंचा दिया वरना यह मैच भी वनडे सीरीज की तरह ही एकतरफा दिख रहा था। (स्कोरकार्ड)
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बिना किसी खास चुनौती के जिम्बाब्वे पर क्लीन स्वीप किया था, लेकिन आज पहले टी-20 मैच में भारत की युवा टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ गया। वो भी तब जब अंतिम ओवर में क्रीज पर कप्तान धोनी थे और टीम को 6 गेंदों में 8 रन चाहिए थे लेकिन भारत लक्ष्य से 2 रन पीछे रह गया। अंतिम गेंद धोनी ने खेली लेकिन आज वह अपना जादू नहीं दिखा पाए। वह 17 गेंदों में 19 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। मेजबान टीम से मिले 171 रनों के लक्ष्य के जबाव में भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन ही बना सकी।
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 53 रन तक उसके 2 और बल्लेबाज (अंबाती रायडु 19 और मंदीप सिंह 31) पवेलियन लौट गए। अगले बल्लेबाज केदार जाधव भी 19 रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
हालांकि फिर मनीष पांडे (48) ने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब ले गए। लेकिन 18वें ओवर में मनीष और अंतिम ओवर में अक्षर पटेल के आउट होने के बाद मैच भारत के हाथ से निकल गया।
इससे पहले मेजबान टीम ने एल्टन चिगुंबुरा (नाबाद 54 रन, 26 गेंद, 1 चौका और 7 छक्का) की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारतीय टीम में आज के मैच से 5 नवोदित क्रिकेटरों लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, रिषि धवन, जयदेव उनादकट और यजुवेंद्र चहल ने अपने टी-20 करियर का आगाज किया। 3 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

खूब उतार-चढ़ाव दिखा जिम्बाब्वे की पारी में
team india
- फोटो : pti
इस दौरे में टॉस गंवाने के बाद लगातार चौथी बार पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ सधी शुरुआत की। चामू चिभाभा और हैमिल्टन मास्कजदा ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मास्कजदा को आउट कर खतरनाक होती इस साझेदारी को तोड़ दिया। दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई थी।
इसके बाद रिचमंड मुतुंबामी क्रीज पर आए लेकिन वह अपनी चौथी ही गेंद पर चोटिल हो गए। जयदेव उनादकट की नीचे से उछाल लेती गेंद को वह भांप नहीं सके और वह उनके कमर के नीचे की हड्डी पर जा लगी। वह दर्द से काफी परेशान रहे और कुछ देर क्रीज पर पड़े रहने के बाद बड़ी मुश्किल से स्टेडियम से बाहर जा पाए। मुतुंबामी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद सिकंदर रजा क्रीज पर आए। इस बीच चिभाभा (20) रिषि धवन के पहले शिकार बने और बोल्ड हो गए।
50 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद मेजबान टीम के लिए मॉल्कल मिलर और रजा ने कुछ बड़े शॉट खेलकर 100 के करीब पहुंचा दिया। और जब लग रहा था कि टीम संभल गई है तो 21 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद वालर यजुवेंद्र चहल के पहले शिकार बन गए। फिर अगले ओवर में रजा भी 20 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। झटकों के बीच जिम्बाब्वे का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन हो गया था।
जिम्बाब्वे के लिए मॉल्कल मिलर ने 21 गेंदो में 30 रनों (4 चौके) की सबसे बड़ी पारी खेली। अंतिम ओवरों में एल्टन चिगुंबुरा ने आतिशी अंदाज में खेलते हुए 26 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौके के अलावा 7 छक्के भी लगाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। अंतिम 5 ओवरों में 59 रन बने।
Published by SURENDRA KUMAR VERMA