फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs south africa, Second test, First Day

फॉर्म में लौटी भारत की ओपनिंग जोड़ी, किया अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान

Sat, 14 Nov 2015 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs south africa, Second test, First Day

बंगलूरू में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और 

विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 214 रनों पर समेटने के बाद 80 रन भी बना लिए।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए थे। क्रीज पर मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) खेल रहे थे। सीरीज में भारत को पहली बार इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 134 रन पीछे है और मेजबान टीम दूसरे दिन बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी पकड़ बनाना चाहेगी।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए टी-ब्रेक के बाद आधे घंटे के अंदर ही अफ्रीकी टीम की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी। अफ्रीकी टीम 4 मैचों की सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचने में सफल रही। विकेटों के पतन के बीच अपना सौवां टेस्ट खेल रहे एबी डीविलियर्स ने एक छोर संभलाते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली और टी-ब्रेक से तुरंत पहले कैच आउट हुए। भारत की ओर से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने इस मैच के लिए 2 बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को अंतिम एकादश में रखा। जबकि उमेश यादव और अमित मिश्रा को बाहर कर दिया गया। अमित ने मोहाली टेस्ट की दोनों पारियों में डीविलियर्स को आउट किया था लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल रहे। वहीं अफ्रीकी टीम की ओर से 3 बदलाव हुए और जेपी डुमिनी की वापसी हुई।

4 गेंदों के अंदर अश्विन ने दिया SA को दोहरा झटका

LIVE: India vs south africa, Second test, First Day

टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली का पहले गेंदबाजी करने का फैसला शुरू में साहसिक लगा क्योंकि इससे पहले भारतीय कप्तान इस मैदान पर पहले गेदबाजी का फैसला लेने से बचते रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत स्टेन वेन जेल और डीन एल्गर ने की और बिना किसी झटके के 7 ओवर में 15 रन जोड़ लिए। लेकिन मेहमान टीम के लिए यहीं तक अच्छा रहा क्योंकि टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन ने अपनी गेंदबाजी शुरू नहीं की थी।

अफ्रीकी पारी के आठवें ओवर में अश्विन ने गेंदबाजी अपने हाथ में ली और दूसरी ही गेंद पर वेन जेल (10) को पगबाधा करा कर भारत को पहली सफलता दिला दी। मेहमान अभी पहले झटके से संभला भी नहीं था कि इस गेंदबाज ने अपनी पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस (0) को खाता खोले बगैर ही कैच आउट कराया। 15 रन पर उसके एक भी विकेट नहीं गिरे थे लेकिन 5 गेंदों के अंदर टीम का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन हो गया।

ओपनर डीन एल्गर का साथ देने कप्तान हाशिम अमला आए और यह जोड़ी अभी 20 रन ही जोड़ सकी थी कि तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने अमला को बेहद शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे एबी डीविलियर्स क्रीज पर आए और लंच तक टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। हालांकि लंच से लौटने के बाद दूसरी ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने डीन एल्गर को 38 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अफ्रीका के 4 विकेट 78 रन पर गिर गए थे।

टी-ब्रेक के बाद आधे घंटे में ही निपट गई अफ्रीकी पारी

LIVE: India vs south africa, Second test, First Day

लंच के बाद दूसरी ही गेंद पर ओपनर डीन एल्गर (38) का विकेट झटकने के बाद भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने करियर का सौवां टेस्ट खेल रहे एबी डीविलियर्स का विकेट लेने की थी लेकिन उन्हें जल्द सफलता हाथ नहीं लगी।

डीविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और रन बनाते रहे लेकिन दूसरे छोर से भारतीय गेंदबाज विकेट लेते रहे। चोट के वापसी करने वाले जेपी डुमिनी (15) ने डीविलियर्स के साथ पांचवें विकेट के लिए पारी के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए 42 रन जोड़े। डुमिनी का विकेट अश्विन ने कैच आउट करा दिया। डीन विलास भी 15 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने।

डीविलियर्स ने अपने खास मैच में 85 रनों (11 चौका और 1 छक्का) की शानदार पारी खेली और उनकी पारी का अंत जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर रिदिमान साहा ने बेहद शानदार प्रयास कर कैच लपक कर किया। उनका बड़ा विकेट टी-ब्रेक से तुरंत पहले गिरा। वह जडेजा की गेंद पर कैच आउट हुए।

10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोर्ने मोर्कल ने 22 रन बनाकर टीम को सीरीज में पहली बार 200 के पार पहुंचा दिया। टी-ब्रेक के बाद आधे घंटे में अफ्रीकी पारी सिमट गई।

टीम इंडिया के लिए जडेजा और अश्विन ने 4-4 विकेट निकाले। जबकि एक सफलता वरुण आरोन के हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed