फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs New Zealand third test first day

पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने जड़ा 'विराट' शतक

Sat, 08 Oct 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs New Zealand third test  first day
विराट कोहली - फोटो : getty

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत की लड़खड़ाती पारी को विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभाल लिया है और भारत को 250 रनों के पार ले गए। इस दौरान कोहली और रहाणे के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। इस दौरान  विराट ने अपने करियर का 13वां शतक लगाया। यह इस सीरीज में किसी भी खिलाड़ी का लगाया पहला शतक है। यह भारतीय धरती पर उनका तीन साल बाद पहला शतक है। विराट ने 184 रन पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके जड़े। 

विज्ञापन



पहले सेशन में भारतीय बल्लेबाज 26 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मजह 75 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सेशन में 30 ओवर में 1 विकेट खोकर 73 रन बना सके। कीवी गेंदबाजों ने पूरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को बांध कर रखा।  फिलहाल विराट कोहली 102  रन पर नाबाद हैं, उनके और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रहाणे 79 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। चायकाल तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर रन हो 161 रन था। खबर लिखे जाने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर  266 रन बना लिए थे। 
विज्ञापन


तीसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने थोड़ी तेजी दिखाई। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 166 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीवी गेंदबाजों ने आज बड़ी सधी हुई गेंदबाजी की और भारत के बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया। चौथे ओवर में ही स्पिन गेंदबाजों को कप्तान केन विलियमसन ने गेंद थमा दी थी। पटेल ने एक, बोल्ट ने एक और सेटनर ने एक भारतीय खिलाड़ी को पवेलियन वापस लौटाया। 

भारत का स्कोर जब 100 रन था भारत ने पुजारा के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया। लंच के बाद भारत ने जमे हुए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा  दिया। पुजारा मिचेल सेंटनर का शिकार बने। लंच के बाद  पुजारा और विराट धीरे-धीरे टीम इंडिया को सौ रन के पार ले गए। सौ रनों का आंकड़ा पार करते ही पुजारा मिचेल सेंटनर की गेंद पर गच्चा खा गए। गेंद उनके ऑफ स्टंप पर लगी। पुजारा ने 108 गेंद खेलकर 41 रन बनाए। 
 

गौतम नहीं कर सके गंभीर वापसी

LIVE: India Vs New Zealand third test  first day
मुरली विजय - फोटो : Reuters
इससे पहले आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गौतम गंभीर को अंतिम ग्यारह में जगह मिली थी। प्रारंभिक बल्लेबाजों गौतम गंभीर और मुरली विजय ने सधी हुई शुरुआत की। भारत ने तेजी से रन बनाते हुए 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए थे। चौथे ओवर में गंभीर ने लगातार दो छक्के जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए। लेकिन पांचवें ओवर में मुरली विजय जीतन पटेल का शिकार बनकर पवेलियन वापस लौट गए। मुरली शॉर्ट लेग पर जीतन की गेंद पर कैच दे बैठे। उस वक्त भारत का स्कोर 26 रन था। 

गौतम गंभीर अच्छी लय में दिख रहे थेे लेकिन 20वें ओवर  में ट्रेंट बोल्ट की एक गेंद सीधे गंभीर के पिछले पैर पर लगी। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। तब टीम का स्कोर 60 रन था। वापसी कर रहे गंभीर ने 29 रन बनाए। गंभीर ने शुरुआती 27 गेंदों में तेजी से 27 रन बनाए लेकिन अगली 27 गेंदों में वह केवल 2 रन बना सके। लंच तक भारत 26 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे, उस वक्त  कोहली और पुजारा पिच पर मौजूद थे।

 

गंभीर की दो साल बाद हुई टेस्ट टीम में वापसी

LIVE: India Vs New Zealand third test  first day
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
दोनों टीमों ने अपने आखिरी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए। भारत की ओर से एक बदलाव बल्लेबाजी में और एक बदलाव गेंदबाजी में हुआ है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह गौतम गंभीर को टीम में जगह मिली है। गंभीर की टेस्ट टीम में दो साल के बाद वापसी हुई है।  उधर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह भारत का 22वां टेस्ट वेन्यु बन गया है। 

कीवी टीम अपने कप्तान केन विलियम्सन की वापसी से मजबूत हुई है। इस कारण हैनरी निकोल्स को टीम से बाहर जाना पड़ा है। कीवी टीम में दूसरा बदलाव जिमी नीशम के रूप में हुआ है। उन्हें नील वेगनर की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

तीन मैचों की यह टेस्‍ट सीरिज भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। कानपुर और कोलकाता में हुए पहले दो मैच भारत बड़े अंतर से न्यूजीलैंड से जीत चुका है। कोलकाता में मिली जीत के साथ ही भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed