फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 4th day

न्यूजीलैंड को पटखनी देकर भारत ने पाक से छीना नंबर एक का ताज

Mon, 03 Oct 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 4th day
bhuvneshwar kumar, team India - फोटो : Getty
भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में 178 रनों से मात देकर सीरीज जीत ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ कर नंबर एक टीम भी बन गई है। न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में मजह 197 रन पर ढेर हो गई, जबकि उसे जीत  के लिए 376 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। भारत के लिए आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन

तीसरे दिन भारत ने अपने 8 विकेट पर 227 से अागे खेलना शुरू किया। इस दौरान साहा ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा नाबाद अर्धशतक(58) लगाया और टीम इंडिया को 375 रनों की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन


376 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों लैथम और गुप्टिल ने 16 ओवर में 55 रन जोड़ लिए। 17वें ओवर में भारत को पहली सफलता हासिल हुई। अश्विन ने गुप्टिल को बगबाधा आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद लैथम ने निकोलस के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को सौ रनों के पार ले गए। जब ये दोनों पिच पर थे तो लग रहा था कि मैच में न्यूजीलैंड वापसी कर सकती है लेकिन 103 के स्कोर पर निकोलस को जडेजा ने रहाणे के हाथों कैच करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साहा ने दिखाया गजब का साहस!

LIVE: India vs New Zealand, 2nd test, 4th day
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कार्यवाहक कप्तान रॉस टेलर भी लैथम का साथ नहीं दे सके। उन्हें भी अश्विन ने पगबाधा आउट कर दिया। लैथन कुछ देर तक एक छोर थामे रहे लेकिन वह भी 141 के स्कोर पर अश्विन की गेंद पर साहा को कैच दे बैठे। लैथम ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। लैथम के आउट होते ही आया राम गया राम का सिलसिला शुरू हो गया। कीवी टीम 197 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने अपने आठ विकेट महज 95 रनों पर गंवा दिए। 

भारतीय गेंदबाजों खासकर अश्विन और जड़ेजा ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 3-3 विकेट हासिल कर कीवी बल्लेबाजों को बैकफुट पर ढकेल दिया। ये दोनों गेंदबाज पिछले कुछ समय से घरेलू सरजमीं पर भारतीय जीत के सूरमा रहे हैं। 

300 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल करते ही भारत की जीत एक तरह से सुनिश्चित हो गई थी। ईडन गार्डन्स में आज तक कोई टीम चौथी पारी में इतना  बड़ा स्कोर नहीं बना सकी थी। ईडन गार्डन्स में इस टेस्ट से पहले खेले  गए 39 टेस्ट मैचों की चौथी पारी में रनों का औसत लगभग 200 रन था। वह औसत इस बार भी कायम रहा और न्यूजीलैंड केवल 197 रन बना सकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed