फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Ireland In World Cup

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगाया लगातार जीत का 'पंजा'

Tue, 10 Mar 2015 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Mar 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Ireland In World Cup

हैमिल्टन में उम्मीद के मुताबिक टीम इंडिया ने आयरलैंड को उलटफेर करने का कोई मौका नहीं दिया और 79 गेंद शेष रहते 8 विकेट से उसे हरा दिया। यह जीत भारत और धोनी के लिए दोनों के लिए बेहद खास रही क्योंकि भारत की वर्ल्ड कप में यह लगातार नौंवी और आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स में लगातार 14वीं जीत है।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


आयरलैंड से मिले 260 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने शिखर धवन (100) के शतक और रोहित शर्मा (64) की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के दम पर 36.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच खत्म होने के समय विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (33) अविजित 70 रनों की साझेदारी कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो अर्धशतकीय पारियों के बावजूद आयरलैंड की पूरी टीम 49 ओवर में 259 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान विलियम पोटरफील्ड (67) के अलावा निएल ओ ब्रायन (नाबाद 64) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 और आर अश्विन ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहित शर्मा, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को एक-एक सफलता मिली। पार्ट टाइम गेंदबाज रैना ने आज पूरे 10 ओवर डाले और सिर्फ 40 रन देकर एक सफलता हासिल की।

सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में हुए वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीतने का अपना रिकॉर्ड बनाया जिसे धोनी की टीम ने लगातार 9 मैच जीतकर तोड़ दिया। हालांकि गांगुली ने एक ही वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि धोनी ने 2011 के बाद 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने सभी चारों मैचों में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में भी जीत का स्वाद चखते हुए इस टूर्नामेंट में लगातार जीत के नंबर को 5 तक पहुंचा दिया। वैसे ओवरऑल जीत के लिहाज से देखा जाए तो भारत की आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 14वीं हो गई है।

टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे तेज शुरुआत

LIVE: India Vs Ireland In World Cup

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को आयरलैंड के ओपनरों ने आतिशी शुरुआत कर स‌ही साबित किया। कप्‍तान विलियम पोटरफील्ड और पॉल स्टर्लिंग ने शुरुआत से ही भारतीय आक्रमण पर प्रहार करते रहे। दोनों ने शुरुआती 6 ओवरों में 39 रन बनाए जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ अब तक की सबसे तेज शुरुआत रही। इसके बाद पहले 10 ओवर में दोनों ने 60 रन बटोर लिए।

कप्तान धोनी ने टीम इंडिया के लिए खतरनाक होती इस जोड़ी को तोड़ने के लिए कई गेंदबाजों का प्रयोग किया लेकिन उन्हें सफलता 15वें ओवर में मिली, जब आर अश्विन की गेंद पर स्टर्लिंग (42 रन, 4 चौका और 2 छक्का) एक खराब शॉट खेल बैठे और अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे। भारत को दूसरी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। पार्ट टाइम गेंदबाज सुरेश रैना ने एड जोएस (2) को बोल्ड कर चलता कर दिया। आयरिश टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के तेज गेंदबाजों पर तेजी से रन बनाता देख भारतीय कप्तान ने फिरकी गेंदबाजों को मोर्चे पर लगा दिया। इसके लिए उन्होंने पार्ट टाइम गेंदबाजों का जमकर इस्तेमाल किया।

पोटरफील्ड (67 रन, 93 गेंद) ने शानदार अर्धशतक लगाया और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने उन्हें उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराया। न‌िएल ओ ब्रायन (75) ने इसके बाद एंडी बालबिरनी (24) चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर टीम को दो सौ के पार पहुंचाया। हालांकि इसके बाद आयरिश टीम के 21 रनों के अंदर 5 विकेट गंवा देने से 300 के पार जाने की योजना पर पानी फिर गया।

धवन का शतक और टीम इंडिया की जीत का रिकॉर्ड

LIVE: India Vs Ireland In World Cup

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहली बार रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और पहले 10 ओवर में 73 रन जोड़ लिए। इसके बाद धवन ने 54 गेंदों में तो रोहित ने 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि धवन की यह पारी बेदाग नहीं रही और उन्हें शुरुआत में ही दो आसान जीवनदान मिले।

इस जोड़ी ने महज 85 गेंदों में टीम के लिए सौ रन जोड़ लिए। दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए धवन ने अर्धशतक जमाने के बाद तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। फिर दोनों ने 20.1 ओवर (121 गेंदों) में 150 रनों की साझेदारी की। भारत की ओपनिंग जोड़ी की इस वर्ल्ड कप में यह पहली शतकीय साझेदारी है। इस जोड़ी ने इसे आगे बढ़ाते हुए 174 रनों तक की साझेदारी कर डाली जो वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है। इस साझेदारी को स्टुअर्ट थाम्पसन ने रोहित को बोल्ड करके तोड़ा। रोहित 64 रन (3 चौका और 3 छक्‍का) बनाकर आउट हुए।

इसके बाद धवन का साथ देने क्रीज पर विराट कोहली आए। इस बीच धवन ने 84 गेंदों में शतक ठोंक दिया। यह उनके करियर का आठवां और टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है। हालांकि वह शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके के अलावा 5 छक्के भी जमाए। साथ ही धवन का यह रिकॉर्ड भी कायह रहा कि जिस वनडे मैच में उन्होंने शतक लगाए हैं उसमें टीम इंडिया जरूर जीती।

धवन के जाने के बाद क्रीज पर कोहली (नाबाद 44) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 33)  ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और 37वें ओवर में ही बाजी भारत के नाम कर दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अविजित 70 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed