फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs england: 4th test, First Day

पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने खोए 3 विकेट

Thu, 07 Aug 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs england: 4th test, First Day

मैनचेस्टर में बारिश के कारण पिच में भरपूर नमी और बादलों से घिरा आसमान, इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड में चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले मौसम की कुछ यह स्थिति थी। मौसम और पिच का मिजाज तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल था और ऐसे में जब भारतीय कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो क्रिकेट पंडितों और भारतीय प्रशंसकों का चौंकना लाजिमी था। और धोनी के गलत फैसले का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 113 रन बनाए लिए थे। क्रीज पर जॉरडन (0) और इयान बेल (45) खेल रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने सैम रॉबसन (6) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता जल्द ही दिला दी। वरुण आरोन ने कप्तान एलिस्टर कुक (17) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद वरुण ने 37 रन पर खेल रहे बैलेंस का विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 8 रन के स्कोर पर एक के बाद एक करके 4 विकेट गंवा दिए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (71) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत 152 रन बना सका। आर अश्विन (40) ने धोनी के साथ सातवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25 रन देकर 6 विकेट झटके। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। भारत ने लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जीता था। जबकि मेजबान इंग्लैंड ने साउथम्प्टन में तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी की थी। दोनों के बीच खेला गया पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

इससे पहले बारिश और फिर गीली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय से नहीं हो सका था। इस कारण्ा आज का खेल मैच करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुआ।

घटिया शुरुआत: 13 गेंद, 4 विकेट और 0 रन

LIVE: India vs england: 4th test, First Day
कप्तान धोनी का पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला तुरंत ही बेहद खराब साबित हुआ। खेल के शुरुआत 15 मिनट के अंदर ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई।

लंबे समय बाद टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले गौतम गंभीर (4) ने मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत की। लेकिन 3 ओवर तक सब कुछ ठीक चल रहा था और ऐसा लग रहा था कि भारतीय सलामी जोड़ी आज टीम को ठोस शुरुआत दिलाएगी।

लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गंभीर को स्लिप में जोई रुट के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने 3 गेंदों के अंदर विजय और विराट कोहली को एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय खेमे में हलचल मचा दी। दोनों बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके थे।

भारत अभी इसी संकट से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा को भी कैच आउट करा दिया। पुजारा भी शून्य पर आउट हुए। टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के चारों विकेट महज 13 गेंदों के अंदर गिर गए और इस दौरान एक भी रन नहीं जुटे थे।

कप्तान धोनी ने की 2 अर्धशतकीय साझेदारियां

LIVE: India vs england: 4th test, First Day
महज 8 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत सौ रन से पहले ही सिमट जाएगा। लेकिन यह तो भला हो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आर अश्विन का जिसकी बदौलत भारतीय टीम 150 का आंकड़ा पार कर सकी।

धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 133 गेंदों में 15 चौकों के साथ सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली जबकि अश्विन ने 42 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के के साथ तेजी से 40 रन बनाए। साथ ही दोनों ने छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी भी की।

इससे पहले ताबड़तोड़ 4 विकेट गिरने के बाद धोनी ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। हालांकि रहाणे का संघर्ष 52 गेंदों में 3 चौकों के साथ 24 रन बनाकर खत्म हो गया।

लंच के बाद रवींद्र जडेजा को जेम्स एंडरसन ने ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिकने दिया और शून्य पर आउट कर दिया। लेकिन धोनी ने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि अश्विन 40 रन के निजी स्कोर पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

टेस्ट टीम से पहली बार बाहर हुए धवन और शमी

LIVE: India vs england: 4th test, First Day
भारत को आखिरकार शिखर धवन को टीम एकादश से बाहर करना पड़ गया। वह पिछले कई मैचों से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। साथ ही वह मुरली विजय के साथ टीम को बढ़िया शुरुआत भी नहीं दे सके थे।

धवन का टेस्ट टीम से बाहर होना निराशाजनकर रहा क्योंकि वह अपने टेस्ट करियर में पहली बार एकादश से बाहर हुए हैं। धवन की तरह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी इस मैच में मौका नहीं दिया गया है। उनका प्रदर्शन सीरीज में अच्छा नहीं रहा था। वह भी अपने टेस्ट करियर में पहली बार टीम से बाहर हुए हैं।

दूसरी ओर, ओपनर गौतम गंभीर लंबे समय बाद टीम इंडिया में शामिल ‌किए गए हैं। भारत सीरीज में पहली बार दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर रही है। रवींद्र जडेजा के अलावा आर अश्विन टीम में अपना जलवा दिखाएंगे।

धोनी ने टीम में किए 3 बड़े बदलाव

LIVE: India vs england: 4th test, First Day
भारत ने इस मैच के लिए टीम एकादश में 3 बदलाव किए हैं। कप्तान धोनी ने शिखर धवन, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया है और उनकी जगह गौतम गंभीर, आर अश्विन और तेज गेंदबाज वरण आरोन को शामिल किया है। ये तीनों क्रिकेटर सीरीज में पहली बार मैदान पर खेलने उतरेंगे।

टेस्ट सीरीज में बढ़त की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने वाली टीम इंडिया के लिए एक मुसीबत मैनचेस्टर की ओल्ड ट्रैफर्ड पिच पर पिछले खराब रिकॉर्ड को तोड़ना भी है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ कभी भी टेस्ट मैच नहीं जीता है जबकि मेजबान टीम कभी हारी नहीं है।

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुए 8 मैचों में से इंग्लैंड 3 में जीत दर्ज करने में सफल रही है जबकि शेष 5 मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत का इस मैदान पर एक पारी में न्यूनतम स्कोर 58 रन रहा जो उसने 1952 में बनाया था जबकि इंग्लिश टीम का इस मैदान पर एक पारी में सबसे कम स्कोर 294 रन रहा है।

मेजबान टीम ने 8 मैचों में 7 बार अपनी पारी घोषित की। यह रिकॉर्ड साफतौर पर इस मैदान पर मेजबान टीम के दबदबे को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed