फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE india vs england: 3rd test, 5th day

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार

Thu, 31 Jul 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
LIVE india vs england: 3rd test, 5th day
टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट मैच में हार टालने के लिए अंतिम दिन जोरदार बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन बल्लेबाज इसमें नाकाम रहे। साउथम्पटन में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने मोइन अली (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत की दूसरी पारी 178 रनों पर समेट दी।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


लंच से पहले टीम इंडिया की दूसरी पारी 178 रनों पर आउट हो गई, जिससे इंग्लैंड ने यह मैच 266 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 52 रनों की अविजित पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोइन अली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 67 रन देकर 6 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने वापसी कर ली है। सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गया है। भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

अली के झटकों से उबर नहीं सका भारत

LIVE india vs england: 3rd test, 5th day
मैच के पांचवें दिन भारत ने अपने कल के स्कोर 4 विकेट पर 112 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन अभी टीम के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि रोहित शर्मा (6) अपना विकेट गंवा बैठे।

रोहित को जेम्स एंडरसन ने कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दे दिया। इसके बाद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। एंडरसन ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए धोनी को पवेलियन की राह दिखाई।

धोनी के जाने के बाद भारत का टैलेंडर्स पिछला कमाल नहीं दिखा सका। हालांक‌ि अजिंक्य रहाणे ने रवींद्र जडेजा (15) के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर लंच तक टीम को आउट होने से बचाने की उम्मीद जगा दी थी लेकिन मोइन अली ने एक के बाद एक करके चार विकेट झटककर भारत को बड़ी हार के लिए मजबूर कर दिया। अली ने रवींद्र जडेजा (15), भुवनेश्वर कुमार (0), मोहम्मद शमी (0) और पंकज सिंह (9) को आउट कर दिया। हालांकि रहाणे 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

चौथे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे इशांत

LIVE india vs england: 3rd test, 5th day
लॉर्ड्स टेस्ट में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तीसरे टेस्ट से बाहर रहने के बाद अब ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह ने मैच के बाद इस बाबत पुष्टि की। इशांत की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा, "यह तेज गेंदबाज अपने टखने की चोट से अभी तक उबर नहीं पाया है। हमने अभी तक इस बारे में फीजियो से बात नहीं की है लेकिन इतना तय है कि इशांत पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह चौथे टेस्ट में भी बाहर रहेंगे।"

दिल्ली के गेंदबाज इशांत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में सात विकेट झटककर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। तीसरे टेस्ट में इशांत की जगह पेसर पंकज सिंह उतरे थे लेकिन वह मैच में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। चौथा टेस्ट सात अगस्त से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होना है।

चौथे दिन ही हार की कगार पर पहुंच गया था भारत

LIVE india vs england: 3rd test, 5th day
इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 445 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को ठोस शुरुआत ही नहीं मिल सका। मुरली विजय (12) रन आउट हो गए।

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (2), ओपनर शिखर धवन (37) और विराट कोहली (28) टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम को मंझधार में छोड़ गए। पहली पारी में भी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। अगर इंग्लैंड आज का मैच जीत जाता है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed