फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE india vs england: 3rd test, 3rd day

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया पर फॉलोआन का संकट कायम

Wed, 30 Jul 2014 07:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Jul 2014 07:27 AM IST
विज्ञापन
LIVE india vs england: 3rd test, 3rd day
साउथम्प्टन में तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के विशाल स्कोर के जवाब में शीर्ष बल्लेबाजों की नाकामी से टीम इंडिया संघर्ष कर रही है और अब उस पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट पर 323 रन बना लिए थे क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (50) और मोहम्मद शमी (4) खेल रहे थे। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 246 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। जबकि रवींद्र जडेजा ने 31 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट झटके। मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 569 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। नॉटिंघम में खेला गया पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

पुजारा और मुरली बड़ी पारी खेलने से चूके

LIVE india vs england: 3rd test, 3rd day
रोज बाउल में मंगलवार सुबह मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा भारतीय पारी को एक विकेट पर 25 रन से आगे बढ़ाने उतरे। टीम इंडिया को दिन का पहला झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया।

24 के निजी स्कोर पर पुजारा ब्रॉड की गेंद पर अपना कैच विकेटकीपर बटलर को थमा बैठे। इसके बाद ब्रॉड ने मुरली को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। मुरली 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विराट कोहली एक बार फिर फेल हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने पवेलियन की राह दिखाई। 39 के निजी स्कोर पर विराट एलिस्टर कुक के हाथों लपके गए। हालांकि कोहली ने विजय के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर सौ के पार ले जाने में सफल रहे थे।

रहाणे ने रोहित संग की अर्धशतकीय साझेदारी

LIVE india vs england: 3rd test, 3rd day
इंग्लैंड के विशाल स्कोर के आगे भारतीय बल्‍लेबाजों को बड़ी पारियां खेलनी थी लेकिन टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाज इसमें नाकाम रहे।

भारत का स्‍कोर एक समय 4 विकेट पर 136 रन हो था। लेकिन यहां से अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण का डटकर सामना किया और पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर टीम को दो सौ के पार पहुंचा दिया।

इस बीच लॉर्ड्स में शतक से चूकने वाले रहाणे ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। हालांकि रोहित भी सस्ते में आउट हो गए। वह 28 रन के निजी स्कोर पर मोइन अली की गेंद पर कैच आउट हुए।

मजबूत स्थिति में दिख रहा इंग्लैंड

LIVE india vs england: 3rd test, 3rd day
इससे पहले तीसरे टेस्ट का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में दिख रहा था। मेजबान इंग्लैंड ने गैरी बैलेंस और इयान बेल के शतकों के बूते इंग्लैंड ने टी-ब्रेक के बाद अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 569 रनों पर घोषित कर दी थी।

बैलेंस ने 156 रन बनाए। जबकि लंबे समय बाद इयान बेल शतक लगाने में कामयाब रहे और उन्होंने 167 रनों का योगदान दिया।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 101 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed