{"_id":"7c0388146e481980330d49b1495d8b7d","slug":"live-india-vs-england-3rd-test-2nd-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेल और बैलेंस के शतकों से सहमी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेल और बैलेंस के शतकों से सहमी टीम इंडिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Jul 2014 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ साउथम्प्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इयान बेल और गैरी बैलेंस की शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन रनों का विशाल पड़ाह खड़ा कर दिया।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। क्रीज पर मुरली विजय (11) और चेतेश्वर पुजारा (4) खेल रहे थे। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 544 रन पीछे है। बड़े स्कोर के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसे शिखर धवन (6) के रूप में पहला झटका लग गया। धवन को जेम्स एंडरसन ने आउट किया।
विज्ञापन
इससे पहले कप्तान एलिस्टर कुक ने दूसरे दिन के खेल में टी-ब्रेक के बाद इंग्लैंड की पहली पारी 7 विकेट पर 569 रनों पर घोषित कर दी। इयान बेल ने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए जबकि गैरी बैलेंस ने 156 रनों का योगदान दिया। खुद कप्तान कुक ने 95 रन बनाए।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 101 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा को 2 और मोहम्मद शमी तथा रोहित शर्मा को 1-1 सफलता हासिल हुई। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे बनी हुई है।

बैलेंस ने आज भी दी इंग्लैंड को मजबूती
रोज बाउल की सपाट पिच पर गैरी बैलेंस और इयान बेल दूसरे दिन 2 विकेट पर 247 रन के स्कोर से इंग्लैंड की पहली पारी को आगे बढ़ाने उतरे। दोनों ने मैच के दूसरे दिन भी इंग्लैंड के दबदबे को बनाए रखा।
बैलेंस ने कल के अपने 104 रन के स्कोर में 52 रन का इजाफा किया। साथ ही उन्होंने बेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 288 गेंदों में 24 चौकों की मदद से 156 रन की पारी खेली।
इसके बाद लंच से तुरंत पहले पार्ट टाइम गेंदबाज रोहित शर्मा ने बैलेंस को धोनी के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा और भारत को ब्रेकथ्रू दिला दी।

लंच के बाद भुवी ने दिलाई सफलता
गैरी बैलेंस के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर टिके इयान बेल ने न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि जोई रुट और मोइन अली के साथ चौथे और पांचवें विकेट के लिए क्रमश: 23 और 42 रन जोड़े।
बेल ने अपना शतक शानदार अंदाज में पूरा किया। जडेजा की गेंद पर छक्का जमाकर उन्होंने शतक लगाया।
इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने पहले रुट और उसके बाद अली को आउट कर भारत को मैच में वापसी कराने की कोशिश की। रुट भुवनेश्वर की उछाल लेती गेंद पर विकेट के पीछे धोनी के द्वारा लपके गए। रुट ने 25 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।
भुवनेश्वर की ही गेंद पर अली का कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। अली 12 रन बनाकर चलते बने। मैट प्रायर की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जडेजा ने बोल्ड किया। उनके आउट होते ही इंग्लैंड ने अपनी पारी घोषित कर दी।

शतक से चूक गए थे कुक
मेजबान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन रोज बाउल मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही।
कप्तान एलिस्टर कुक और सैम रॉबसन पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। मोहम्मद शमी ने रॉबसन को 26 के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा के हाथों लपका भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कुक और गैरी बैलेंस ने इंग्लैंड की पारी संभाला।
कप्तान कुक महज 5 रन से अपने शतक से चूक गए। रवींद्र जडेजा ने कुक को कैच आउट कराकर भारत को पहले दिन की पहली सफलता दिलाई थी। जबकि बैलेंस ने शतक ठोक दिया।