फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 4

IndVsEng: रोमाचंक मोड़ पर टेस्ट, जीत के लिए इंग्लैंड को 318 रन की तो भारत को 8 विकेट की दरकार

Sun, 20 Nov 2016 07:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 4
कुक - फोटो : espncricinfo

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में जीत के लिए 405 रन के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की टीम उतरी है। कैप्टन कुक और हसीब हमीद की प्रारंभिक जोड़ी मैदान पर है दोनों ने पारी की शुरुआत धीमे लेकिन सधे हुए अंदाज में की है। इंग्लैंड ने पारी के 51वें ओवर में हमीद के रूप में पहला विकेट गंवाया। हमीद ने 144 गेंद में 25 रन बनाए। जब हमीद आउट हुए तब तक इंग्लैंड ने 75 रन बना लिए थे। हमीद और कुक ने 302 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। अश्विन की एक नीची रही गेंद पर हमीद एलबीडब्ल्यू हो गए। इस दौरान कुक ने 172 गेंदों में करियर का 53वां अर्धशतक जड़ा। इसके बाद पारी के 60वें ओवर में जड़ेजा की एक गेंद को कुक समझ नहीं सके और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। कुक ने 184 गेंदों में 54रन बनाए।  कुक के आउट होते ही चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। 

विज्ञापन

खेल समाप्त होते तक इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 87 रन बना लिए। जो रूट 5 रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को अभी भी 318 रनों की जरूरत है। SCORECARD
विज्ञापन

लंच से चायकाल के बीच इंग्लैंड ने 28 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 40 रन बनाए। चायकाल के बाद भी इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव नहीं किया और पहले की तरह पिच पर डटे रहे। दोनों बल्लेबाजों ने 228 गेंदों में 51 रन की साझेदारी पूरी की।  इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भले ही तेजी से रन नहीं बनाए लेकिन इन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाज पिच से कोई फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक भारत में कोई भी टीम चौथी पारी में 400 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है।

दूसरी पारी में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 4
विराट कोहली - फोटो : getty
चौथे दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय पारी दूसरी पारी में महज 204 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में भारत को 200 रनों के पार मोहम्मद शमी और जयंत यादव की 10वें विकेट के लिए हुई 42 रनों की साझेदारी ले गई। अंत में जयंत 27 रन बनाकरर नाबाद रहे। टेस्ट में जीत के लिए इंग्लैंड को 405 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 255 पर ढेर कर 200 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।  

 चौथे दिन भारत ने 3 विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन भारत को 117 रन पर दिन का पहला और पारी का चौथा झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। रहाणे 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे रविचंद्रन अश्विन कप्तान विराट कोहली का साथ ज्यादा देर तक नहीं दे सके। 128 के स्कोर पर अश्विन स्टुअर्ट ब्रॉड का चौथा शिकार बने। 7 रन बनाने के बाद वह एक बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिद्धिमान साहा राशिद की गुगली को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो कर पवेलियन लौट गए। यह आज टीम इंडिया को लगा तीसरी और दूसरी पारी का छठवां झटका था।  तेजी से रन बना रहे कप्तान विराट कोहली को 151 के स्कोर पर राशिद की गेंद पर स्लिप पर स्ट्रोक ने लपक लिया। विराट ने 119 गेंद में 81 रन बनाए। वह 50 वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बनने से चूक गए। 14 रन बनाने के बाद रविद्र जडेजा आदिल राशिद की गेंद पर बाउंड्री पर मोइन अली को कैच दे बैठे। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए उमेश यादव खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। वह पारी में राशिद का चौथा शिकार बने। 162 रन पर 8वां और 9वां विकेट गंवाने के बाद  जयंत यादव (27) और मोहम्मद शमी (19) ने दसवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर दूसरी पारी में टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। भारत का अंतिम विकेट 204 के स्कोर पर शमी के रूप में गिरा। जयंत यादव 27 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की ओर से  ब्रॉड और राशिद ने 4-4 और एंडरसन और अली ने एक-एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed