फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Bangladesh, forth day, first test

बारिश ने धोया चौथे दिन का भी खेल, अश्विन को 2 और भज्जी को एक सफलता

Sat, 13 Jun 2015 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Jun 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Bangladesh, forth day, first test

भारत और बांग्लादेश के बीच फातुल्लाह टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया। दिनभर बारिश ने अपना प्रकोप बनाए रखा जिस कारण शुरुआती सत्र में 30 ओवर ही डाले जा सके और इसके बाद बारिश का आना-जाना लगा रहा जिसके कारण लंच के बाद का खेल शुरू नहीं कराया जा सका।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 462 रन पर घोषित कर दी। लेकिन बारिश ने टीम इंडिया की मैच में जीत की योजना पर पानी डाल दिया कल मैच का अंतिम दिन है और इस दिन भी भारी बारिश की संभावना बनी है। मैच का अब कोई रिजल्ट नहीं निकलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने लंच के थोड़े पहले जिस समय खेल में बाधा डाली उस समय मेजबान टीम ने 111 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। क्रीज पर ओपनर इमरुल कायेस (59) और शाकिब अल हसन (0) खेल रहे थे।

बांग्लादेश टीम इंडिया की पहली पारी के आधार पर अभी 351 रन पीछे है। कल मैच का अंतिम दिन है और मैच का कोई परिणाम नहीं निकलने वाला। मैच के पहले 3 दिन भी लगातार बारिश की चपेट में रहे हैं।

फिरकी गेंदबाजों के 'माहौल' को बारिश ने बिगाड़ दिया

LIVE: India Vs Bangladesh, forth day, first test

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार विदेश में टेस्ट में जीत का सपना संजोए हुई थी लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी डाल दिया। इस दौरे पर दोनों के बीच एक ही टेस्ट मैच खेला जाना है।

इसके बाद भारत इस दौरे में महज एक टेस्ट के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 21 जून और तीसरा मुकाबला 24 जून को होगा। सभी मैच मीरपुर में खेले जाएंगे।

चौ‌थे दिन भारत को उम्मीद थी कि बांग्लादेश की पहली पारी को सस्ते में समेट कर जीत की कुछ संभावना बना लेंगे। आर अश्विन ने शुरुआत में ही तमिम इकबाल को स्टंप आउट कराकर इसे सही भी साबित किया। लेकिन दूसरे विकेट के लिए इमरुल कायेस और मोमिनुल हक ने 81 रनों की साझेदारी कर भारत को कुछ तनाव में ला दिया।

लेकिन दो साल बाद वापसी करने वाले हरभजन सिंह ने मोमिनुल हक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। हक 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ओवर में अश्विन ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए कप्तान मुशफिकर रहीम को भी चलता कर दिया। भारत ने 2 रन के अंदर 2 विकेट झटक लिए लेकिन इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया।

लगातार हो रही बारिश ने बतौर कप्तान विराट कोहली के पहली टेस्ट जीत हासिल करने के इंतजार को बढ़ा दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन जहां महज 56 ओवर का ही खेल हो सका था, वहीं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बतौर टेस्ट कप्तान अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिशों में जुटे कोहली भी बारिश के इस खेल से जरूर निराश होंगे। मैच के पहले दिन भी 56 ओवरों का ही खेल हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed