सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया के 572 रनों
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
तीसरे दिन कोहली ने सीरीज में अपना चौथा शतक जमाया। इस शतक के साथ ही कोहली ने कंगारू टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ की बराबरी कर ली है। स्मिथ भी इससे पहले चौथा शतक लगा चुके हैं।
तीसरे दिन की शुरूआत टीम इंडिया की अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 53 रन बनाकर नाथन ल्योन की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। उनके आउट होने के बाद कप्तान कोहली ने लोकेश राहुल के साथ टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 141 रनों की साझेदारी रही।
लोकेश के बाद कप्तान कोहली का भी शतक
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 7 विकेट पर 572 रनों पर घोषित करने के बाद भारत ने अपनी पारी की शुरुआत एक नई जोड़ी के साथ की, लेकिन पहले ही ओवर में मुरली विजय (0) कैच आउट हो गए। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने 71 रनों की साझेदारी और कोई झटका नहीं लगने दिया।
इन दोनों नाबाद बल्लेबाजों ने अपनी पारी को तीसरे दिन आगे बढ़ाया। हालांकि यह जोड़ी आज महज 26 अपनी साझेदारी में और जोड़ सकी थी कि रोहित बोल्ड हो गए। भारत को दूसरा झटका 97 रन पर लगा जब नाथन ल्योन ने रोहित को बोल्ड कर चलता किया। हालांकि इससे पहले रोहित ने 40 रन में 10 रन और बनाते हुए अपना अर्धशतक जड़ दिया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद लोकेश ने कप्तान विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे लोकेश ने गजब का संयम दिखाते हुए 141 रनों की शतकीय साझेदारी की, साथ ही अपना पहला श्ातक भी जड़ दिया।
वहीं कोहली ने पारी में अपना खाता खोलते ही इस सीरीज में अपने 500 रन पूरे कर लिए। लोकेश के बाद कोहली ने भी शतक ठोंका। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां और सीरीज का चौथा शतक है। एक टेस्ट सीरीज में 4 शतक लगाने वाले कोहली भारत के पहले बल्लेबाज बन गए। साथ ही शतकीय पारी के दम पर उन्होंने सीरीज में 620 से ज्यादा रन बनाते ही राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था जिन्होंने 2003 में 619 रन बनाए थे। हालांकि वह उस दौरान सिर्फ एक शतक ही लगा सके थे।
टी-ब्रेक के बाद वॉटसन ने दिया भारत को दोहरा झटका
मैच के तीसरे दिन टी-ब्रेक के बाद लौटने पर लोकेश राहुल ने जल्द ही अपना विकेट गंवा दिया। वह ब्रेक के बाद दूसरे ही ओवर में मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए। उन्होंने 110 रन बनाए।
उनके जाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ तेजी से खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 54 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। साझेदारी के दौरान कोहली ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। एक बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रही इस जोड़ी को शेन वॉटसन ने रहाणे को पगबाधा कर तोड़ दिया। रहाणे महज 9 रन ही बना सके। वॉटसन ने अगली ही गेंद पर सुरेश रैना (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर भारत को दोहरा झटका दे दिया।
लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटककर वॉटसन ने हैट्रिक की उम्मीद जगा दी थी लेकिन नए बल्लेबाज रिदिमान साहा ने उन्हें हैट्रिक बनाने से रोक दिया। फिलहाल यह जोड़ी मैदान पर खेल रही है और भारत ने 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं।