IND Inning
69/2 (5 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 3(4)*
Shreyas Iyer 1 (1)
IND need 179 runs in 15.0 remaining overs
{"_id":"3f120e92f41dfdcb8407d966dffa4ded","slug":"live-india-vs-australia-first-test-second-day-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश के बीच ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Dec 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन के खेल के आखिरी ओवर में विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन कप्तान माइकल क्लार्क की मैदान पर वापसी के साथ शानदार शुरुआत की और डेविड वॉर्नर के बाद 2 और बल्लेबाजों ने शतक ठोक दिए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
बारिश से बार-बार खेल बाधित होने और खराब रोशनी के कारण समय से पहले दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने के समय तक 3 शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 517 रन बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली थी। क्रीज पर स्टीवन स्मिथ (162) और मिचेल जॉनसन (0) खेल रहे थे। इससे पहले स्मिथ ने पीठ की चोट से उबरने वाले कप्तान माइकल क्लार्क (128) के बीच सातवें विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
दूसरे दिन की पहली सफलता करन शर्मा ने दिलाई जब उन्होंने क्लार्क को पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। पहला टेस्ट खेल रहे करन 2 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनके अलावा वरुण आरोन और मोहम्मद शमी ने कल 2-2 विकेट झटके थे।
बारिश के कारण आज 30 ओवर का ही खेल हो सका जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

Trending Videos
बारिश की लुकाछिपी के बीच स्मिथ और क्लार्क के शतक
ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 354 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन का खेल ब्रैड हैडिन के आउट होने के साथ ही स्टंप कर दिया गया था, इसलिए दूसरे दिन स्टीवन स्मिथ के साथ मैच को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान माइकल क्लार्क क्रीज पर आए। क्लार्क 60 रन के निजी स्कोर पर चोट के कारण वापस लौट गए थे।
दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को धकाते हुए पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन अभी लगभग 10 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश शुरू हो गई और खेल रूक गया। फिर जब खेल शुरू हुआ तो स्मिथ ने 2 रन और बनाते हुए अपना 5वां टेस्ट शतक ठोक दिया। फिर जब क्लार्क के शतक लगाने की बारी आई तो फिर बारिश ने पंगा डाल दिया।
बारिश के थमने के बाद क्रिकेट फिर से शुरू होने पर क्लार्क ने भी अपना शतक पूरा किया। क्लार्क के करियर का यह 28वां और भारत के खिलाफ सातवां टेस्ट शतक है। भारत को लंबे प्रयास के बाद दूसरे दिन एकमात्र सफलता क्लार्क के रूप में ही मिली, जिसे करन शर्मा ने कैच आउट करा कर हासिल किया। क्लार्क 128 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 354 रन बनाए थे।