{"_id":"58b101eb4f1c1b701cb2561a","slug":"live-india-vs-australia-first-test-match-in-pune-day-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: घर के शेर पुणे में हुए ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने दी 333 रन से मात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: घर के शेर पुणे में हुए ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने दी 333 रन से मात
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
स्टीव ओ'कीफ
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम ने टीम इंडिया को 333 रन से हरा दिया है। पहली पारी की तरह टीम इंडिया दूसरी पारी में भी ताश की तरह ढह गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के हीरो रहे स्टीव ओ'कीफ ने दूसरी पारी में भी 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 4 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले तीसरे दिन ऑस्ट्रलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 285 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए टीम इंडिया को जीत के लिए 441 रन का लक्ष्य मिला। जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक सका। चेतेश्वर पुजारा भारत की ओर से सर्वाधिक 31 रन बनाए। पहली और दूसरी पारी में स्टीव ओ'कीफ ने 35 रन देकर 6-6 विकेट हासिल किए। उन्होंने मैच में 70 रन देकर 12 विकेट हासिल किए। यह किसी भी मेहमान गेंदबाज का भारतीय सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर खेल पाई थी लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम केवल 33.5 ओवर खेल सकी। यह विराट कोहली की कप्तानी में घर में मिली पहली हार है। इसके साथ ही विराट की कप्तानी का 19 मैचों से चला आ रहा विजय रथ पुणे में रुक गया।
विज्ञापन
LIVE SCORE
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के 441 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए भारत ने चायकाल तक 99 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। चायकाल के बाद भारतीय टीम अपने खाते में केवल 8 रन जोड़ सकी। स्टीव ओ'कीफ ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट चटका लिए हैं। पहली पारी में 6 विकेट अपने खाते में डालने वाले ओ'कीफ ने कोहली, रहाणे, अश्विन, साहा और विजय और पुजारा आउट कर पारी में 6 और मैच में अपने 12 विकेट पूरे किए। केएल राहुल और जडेजा लायन का शिकार बने। भारत अब भी लक्ष्य से 339 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया 13 साल बाद भारतीय सरजमीं पर पहली जीत से मजह 3 विकेट दूर है। इस जीत के साथ ही एशिया में कंगारू टीम का लगातार 9 मैचों में मिली हार का सिलसिला भी खत्म हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 285 रन पर सिमटी। भारत के लिए अश्विन ने 4, जडेजा ने 3, उमेश ने 2 और जयंत यादव 1 विकेट चटकाया। ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल मानी जा रही इस पिच पर 109 रन की पारी खेली। स्मिथ ने मिचेल मार्श (31) , मैट रेनशॉ (31) और मिचेल स्टार्क (30) के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाई।
पहली पारी में 260 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम 105 रनों पर ही ढेर हो गई। ताश के पत्तो की तरह ढही भारतीय पारी में केएल राहुल ने 64 रनों का योगदान दिया। लेफ्च-आर्म स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने 6 विकेट चटकाए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 155 रनों की बढ़त मिली।
अंतिम स्कोर इस प्रकार है
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 260 रन, रेन्शा 68 रन, उमेश यादव 32/4
भारत पहली पारी: 105 रन, केएल राहुल 64 रन, स्टीव ओ'कीफ 35/6
ऑस्ट्रलिया दूसरी पारी: 285 रन, स्टीव स्मिथ 109 रन, अश्विन 113/4
भारत दूसरी पारी: 107 रन, पुजारा 31, स्टीव ओ'कीफ 35/6