फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs australia, 4th odi

अब दो शतक भी नहीं दिला सकी जीत, भारत की चौथी हार

Wed, 20 Jan 2016 07:14 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs australia, 4th odi

पहले 3 मैचों में शतक लगने के बावजूद हार के बाद कैनबरा में भारत की ओर से 2 शतक लगे लेकिन जीत है कि धोनी की टीम के पास जाना ही नहीं चाहती और यह मैच वह 26 रनों से हार गई। [स्कोरकार्ड]

विज्ञापन


मेजबान टीम से मिले 349 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से शिखर धवन (126) और विराट कोहली (106) ने अपने-अपने शतक जमाते हुए दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की बड़ी साझेदारी कर मैच को काफी समय तक अपने पक्ष में किए रखा लेकिन मध्य क्रम के लड़खड़ाने के कारण टीम 49.2 ओवर में 323 रन बनाकर आउट हो गई। केन रिचर्डसन ने 5 विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 348 रन बनाए। कंगारू पारी की ओर से ओपनर ऐरोन फिंच (107) ने करियर का सातवां शतक लगाते हुए डेविड वार्नर (93) के साथ पहले विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी की। फिर कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने अंतिम ओवरों में 20 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत की ओर इशांत शर्मा ने 4 और उमेश यादव ने 3 विकेट झटके। सीरीज में पहली बार भारत ने किसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में रिकॉर्ड लगातार जीत की संख्या को 18 तक पहुंचा दिया है। 5 मैचों की सीरीज में लगातार 4 मैच हारकर टीम इंडिया अब 0-4 से पिछड़ गई है।

दो जोरदार शतक के बाद भी टीम इंडिया की हालत बिगड़ी

LIVE: india vs australia, 4th odi

ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार जरुर रही। लेकिन रोहित शर्मा (41) दुर्भाग्यवश बाहर की गेंद को छेड़कर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने शिखर धवन के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

8वें ओवर में रोहित ने केन रिचर्ड्सन की गेंदों पर 2 छक्के और एक चौका लगाया। रोहित ने कुल 3 छक्के और 2 चौके जड़े। उनके साथी जोड़ीदार ‌धवन ने भी ताबड़तोड़ छक्के और चौके लगाए। रोहित के जाने के बाद विराट कोहली ओपनर धवन का साथ देने पहुंचे।

कोहली और धवन ने मैदान के चारों ओर जमकर शॉट्स लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टीम इंडिया ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे किए जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17वें ओवर में 100 रन पूरे किए थे। धवन ने चौके से अपने पचास रन पूरे किए, फिर 19वें ओवर में कोहली ने भी फिफ्टी पूरी की। 26वें ओवर में टीम इंडिया ने 200 रन पूरे किए।

38वें ओवर में शतकवीर धवन (126) ने कैच आउट हुए। धवन ने 113 गेंदों में 2 छक्के और 14 चौके लगाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए और बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि उन्होंने तीन गेंदें जरुर खाई। धोनी के बाद 39वें ओवर में टीम इंडिया के दूसरे शतकवीर ‌कोहली भी आउट हुए। उन्होंने 92 गेंदों में 106 रन बनाए और 11 चौके और एक छक्का जड़ा।

286 के स्कोर पर टीम इंडिया ने गुरकीरत सिंह मन (5) के रुप में पांचवां विकेट खोया। इस तरह टीम ने 9 रनों के भीतर 4 विकेट गंवाए। चोटिल अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए और मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। रिषी धवन (9) चौका लगाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का सातवां शिकार हुए। भुवनेश्वर कुमार (2) के रुप में भारत का आठवां विकेट गिरा। उमेश यादव (2) के रुप में 9वां और इशांत शर्मा (0) के रुप में टीम इंडिया की पारी का अंत हुआ।

वार्नर बने 'नर्वस नाइंटीज', फिंच ने लगाई सातवीं सेंचुरी

LIVE: india vs australia, 4th odi

सीरीज के चौथे मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इस बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले खेले गए तीनों मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत डेविड वार्नर ने ऐरोन फिंच के साथ की। दूसरे बच्चे के पिता बनने के बाद कंगारू टीम में वापसी करने वाले वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी की।

हालांकि उमेश यादव ने पहला ओवर मेडन डालकर बेहतर शुरुआत की लेकिन इसके बाद कंगारू बल्लेबाज अपने लय में लौट आए और तेजी से रन बनाने लगे। मेजबान टीम के 50 रन सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर बने। इससे पहले चौथे ओवर में डेविड वार्नर ने भुवनेश्वर कुमार पर लगाया 3 चौका, फिर इसके बाद उमेश यादव के अगले ही ओवर में 3 चौके लगाए।

भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को भी परेशान करने में नाकाम रहे, इस बीच वार्नर ने 46 गेंदों में अपनी फिफ्टी ठोंक दी। 17वें ओवर में वार्नर ने रविंद्र जडेजा के ओवर में 3 चौके लगाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। वहीं फिंच ने वनडे में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए।

इस जोड़ी के पहले विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी करने के बाद भारत को पहली सफलता मिली। इशांत शर्मा ने 30वें ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाते हुए वार्नर को बोल्ड कर दिया। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद फिंच ने 97 गेंदों में अपना सातवां शतक पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed