फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india A beat New Zealand A in 2nd odi

भारतीय टीम की जीत में मनेरिया का जलवा

Tue, 10 Sep 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
india A beat New Zealand A  in 2nd odi

अशोक मनेरिया के 'पंजे' और दो अर्द्धशतकीय पारियों में दम पर भारत ने दूसरा मैच जीतने के साथ ही वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन


आसान लक्ष्य के जवाब में भारत ए टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 44 रन पर दो विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान उन्मुक्त चंद और मंदीप सिंह के अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने 38.5 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने 59-59 रनों का योगदान दिया।  

इससे पहले, फिरकी गेंदबाज अशोक मनेरिया ने पांच विकेट झटककर न्यूजीलैंड ए की हालत खराब कर दी जिससे मेहमान टीम 47.2 ओवर में 216 रन बनाकर आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से कार्ल चाचोपा ने सर्वाधिक 80 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने तीन मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड ए को छह विकेट से हराया था।

चंद और मंदीप ने संभाली पारी
आसान लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन इसके बाद कप्तान उन्मुक्त चंद (59) ने मंदीप सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।


चंद 59 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मंदीप ने भी 59 रनों का योगदान दिया। केदार जाधव (नाबाद 30) और अशोक मनेरिया (नाबाद 37) ने अविजित अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी।

गेंदबाजों ने किया कमाल
कप्तान उन्मुक्त चंद के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को शुरुआती झटका दे दिया।

कीवी टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया। कुलकर्णी ने एंटन डेवचिच (1) को कैच आउट कराया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज ल्युक रोंची ने कार्ल चाचोपा के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन रोंची 34 रन के निजी स्कोर पर कुलकर्णी की गेंद पर पगबाधा हो गए।

संघर्ष कर रही न्यूजीलैंड टीम को तीसरा झटका जल्द ही लगा। 19वें ओवर में टॉम लाथम (18) रन आउट हो गए।

इसके बाद मनेरिया ने एक-एक करके पांच विकेट निकाले जिससे कीवी टीम संभल ही नहीं सकी और 50 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई।

मनेरिया के अलावा तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed