फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: delhi daredaviles vs royal challengers banglore, ipl 8

RCB की दिल्ली पर रॉयल जीत, 10 विकेट से विजयी

Sun, 26 Apr 2015 10:44 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
LIVE: delhi daredaviles vs royal challengers banglore, ipl 8

आईपीएल-8 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के गेंदबाजों ने ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की जिसका सामना दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज नहीं कर सके और पूरी टीम 95 रन पर आउट हो गई। इसके बाद उसके गेंदबाज क्रिस गेल (नाबाद 62) को नहीं रोक सके और उन्हें 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हए आरसीबी ने गेल की आतिशी पारी की बदौलत मैच 9.3 ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया। गेल ने अपनी पारी में 40 गेंदों में 6 चौका और 4 छक्के लगाए जबकि विजयी चौका लगाने वाले कप्तान विराट कोहली 23 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिल्ली के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा और पूरी टीम 18.2 ओवर में 95 रन ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से केदार जाधव ने सबसे ज्यादा 33 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की पारी में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जबकि उसके लिए पारी में महज एक छक्का लगा जिसे ओपनर मयंक अग्रवाल ने जमाया था।

बंगलोर के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि वरुण ओरान और डेविड वेस को 2-2 सफलता मिली। दिल्ली के गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

दिल्ली आईपीएल इतिहास में छठी बार सौ से पहले आउट हुई है और यह किसी भी टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। दिल्ली ने जहां पिछले मैच में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को हराकर घरेलू मैदान पर चला आ रहा 9 हार का सिलसिला तोड़ा था लेकिन आज फिर उसे अपने घर में हार का सामना करना पड़ा।

RCB आक्रमण के आगे दिल्ली के बल्लेबाज धाराशायी

LIVE: delhi daredaviles vs royal challengers banglore, ipl 8

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल सटीक बैठा। उसे उम्मीद से कहीं बे‌हतर शुरुआत मिली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने पहले ही ओवर में इन-फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खाता खोले बगैर ही पगबाधा कर दिया। इसके बाद तो विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

शुरुआती झटके के बाद ओपनर मयंक अग्रवाल ने कप्तान जेपी डुमिनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 36 तक ले गए। लेकिन डेविड वेस ने पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान डुमिनी (13) को विकेट के पीछे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करा दिया।

दिल्ली की शुरुआत उस समय बेहद दयनीय हो गई जब सातवें ओवर में लगातार 2 गेंदों में वरुण आरोन ने युवराज सिंह (2) और एंजेलो मैथ्यूज (0) को पवेलियन की राह दिखा दी। युवराज की लगातार नाकामी दिल्ली को संकट में डाल रही है। संकटों से जूझ रही दिल्ली की रन गति विकेटों के पतन ने काफी स्लो हो गई। दिल्ली 7 ओवर में 4 विकेट पर 40 रन ही बना सकी।

टीम की उम्मीद ओपनर मयंक अग्रवाल थे जो क्रीज पर डटे हुए थे लेकिन पांचवां विकेट उन्हीं के रूप में गिरा। वह 27 रन के निजी स्कोर पर इकबाल अब्दुल्ला की गेंद पर स्टंप्‍ड हो गए। छठा विकेट भी नाथन कल्टर-नील (4) के रूप में जल्द गिर गया। गेंदबाजों ने दिल्ली पर इस कदर दबाव बना दिया कि वह 15 ओवर में 7 विकेट पर 85 रन ही बना सकी।

दिल्ली डेयरडेविल्स पर RCB की लगातार आठवीं जीत

LIVE: delhi daredaviles vs royal challengers banglore, ipl 8

दिल्ली डेयरडेविल्स से मिले छोटे से लक्ष्य के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की और 5 ओवर में ही 43 रन बना लिए। अपनी स्टाइल के विपरीत क्रिस गेल ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। दूसरे ओवर में उन्होंने मुथ्थुस्वामी की गेंद पर एक छक्का और 2 चौका जड़ दिया। उनके साथ क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली ने चुपचाप गेल की आतिशी बल्लेबाजी देखने का इरादा रखा।

धुंआंधार शुरुआत के कारण बंगलोर ने 6 ओवर में ही 50 रन बना लिए। आठवें ओवर में गेल (नाबाद 62) ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक ठोंका। यह उनके टी-20 करियर का 200वां मैच है और जोरदार पारी के दम पर उन्होंने इसे यादगार बना दिया। बंगलोर ने यह मैच 11वें ओवर में ही जीत लिया। कप्तान कोहली (नाबाद 35) ने इस ओवर में लगातार 2 चौका लगाकर टीम को इस बार की सबसे बड़ी जीत दिला दी।

आरसीबी ने दिल्ली डेयरडेविल्‍स पर लगातार आठवीं बार जीत हासिल करने का कारनामा कर दिखाया। इससे पहले दिल्‍ली आईपीएल इतिहास में छठी बार सौ से पहले आउट हुई है और यह किसी भी टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।

एक पारी में चौके-छक्के के लिहाज से भी दिल्ली का यह प्रदर्शन दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इस मैच में उसकी ओर से 8 चौका और एक छक्का लगा जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे कम चौके-छक्के से रन बनाने वाला मैच रहा। दिल्ली ने चौके-छक्‍के से 38 रन बनाए। जबकि एक पारी में सबसे कम चौके-छक्के लगाने का रिकॉर्ड पंजाब के नाम है जो उसने चेन्नई के ‌‌खिलाफ 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed