राजस्थान के रॉयल्स पर भारी पड़े चेन्नई के सुपरकिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के 47वें मुकाबले में चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बूते राजस्थान को 12 रनो से हराकर टूर्नामेंट में आठवीं जीत के साथ पहले पायदान पर कब्जा कर दिया है। चेन्नई के 5 विकेट खोकर 157 रनों के जवाब में राजस्थान 20 ओवर 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
चेन्नई के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तो ठीक रही। शुरुआत में फॉर्म में दिखे रहे दोनों ओपनर्स अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। 6वें ओवर में रहाणे (23) के रुप में पहला विकेट गंवाया। इसके तुरंत बाद रविंद्र जडेजा का कहर राजस्थान पर पड़ना शुरु हुआ। जडेजा ने पहले कप्तान स्टीपन स्मिथ (4) को सस्ते में आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। कुछ देर बाद वॉटसन (28) और फिर करुण नायर (10) के रुप में अपनी टीम को दो और सफलताएं दी।
जडेजा यहीं नहीं रुके। 15वें ओवर में जडेजा ने दीपक हुडा (15) को आउट कर अपने खाते में चौथा और चेन्नई के खाते में पांचवां विकेट डाला। इस तरह लगातार झटकों से राजस्थान यकायक बैकफुट में आ गई। इस वक्त जेम्स फॉकनर और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के बाद दोनों बल्लेबाज बेबस नजर आए।
अजीबो-गरीब शॉट के बावजूद दोनों स्कोरबोर्ड में ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इस बीच राजस्थान ने छठे विकेट के रुप में संजू सैमसन (26) को खोया। 19वें ओवर में राजस्थान ने पहले फॉकनर (16) फिर रजत भाटिया (0) के रुप में सातवां और आठवां विकेट खोया। हालांकि आखिरी ओवर में क्रिस मोरेस (नाबाद 16) ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। गेंद नॉ बॉल रही। लेकिन उनकी कोशिश भी राजस्थान की हार नहीं टाल सकी।
चेन्नई के विध्वंसक बल्लेबाजों का दिखा बदला रुप
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद धीमी और खराब रही। तीसरे ओवर में टीम का स्कोर 12 रन ही पहुंच पाया और राजस्थान ने ड्वेन स्मिथ (6) को आउट कर चेन्नई को पहला झटका दिया। अगले ओवर में सुरेश रैना (3) के रुप में चेन्नई ने अपना दूसरा कीमती विकेट खोया। 17 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद चेन्नई के बल्लेबाज बैकफुट में आ गए। ताबड़तोड़ बल्लेबाज के तौर पर पहचान रखने वाले ब्रैंडन मैकुलम भी धीमी गति से खेलते हुए नजर आए। उनके साथ फैफ डु प्लेसिस ने स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।
इस बीच मैकुलम ने धीमा जरुर खेला लेकिन फिफ्टी जमाई। अपने पचास रनों की पारी में मैकुलम ने 44 गेंद खेली। उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे प्लेसिस ने भी उनका साथ बखूबी निभाया। दोनों ने टिककर खेलते हुए राजस्थान के गेंदबाजों के सामने घुटने नहीं टेके। शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संभाला और धीमी गति से रन बटोरते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
आखिरी चार ओवर में मैकुलम (81) और प्लेसिस (29) ने हाथ खोलने शुरू किए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर में प्लेसिस दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। अगले ओवर में मैकुलम भी चलते बने। हालांकि आउट होने से पहले मैकुलम ने आतिश खेल दिखाया और खूब रन बटोरे। इसी ओवर में पवन नेगी (2) के रुप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट भी खोया। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 13) ने ड्वेन ब्रावो (नाबाद 15) के साथ बड़े हिट लगाकर टीम को कुछ राहत जरुर दी।