फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians in IPL 8

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने CSK को उसी के घर में हराया

Sat, 09 May 2015 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 May 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians in IPL 8

लगातार 4 मैच में हार के साथ आईपीएल-8 की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अब जीत की राह पकड़ ली है और लगातार पांचवें मैच में जीत हासिल करते हुए शीर्ष 4 में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चेन्नई में खेले गए आईपीएल-8 के 43वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई की टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 159 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा जिसे मेहमान टीम ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत में हार्दिक पांडया शानदार योगदान रहा जिन्होंने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन (3 छक्का) बनाए। वहीं उनका साथ दे रहे अंबाती रायडू ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने 2.1 ओवर में 34 रनों की धुआंधार साझेदारी की। पांडया ने क्षेत्ररक्षण के दौरान 3 कैच भी लपके जो इस सत्र में किसी क्षेत्ररक्षक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। छठे नंबर के बल्लेबाज पवन नेगी ने अंतिम ओवरों में तेजी से खेलते हुए महज 17 गेंदों में 36 रन (4 चौके और एक छक्का) बनाए। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी उपयोगी योगदान दिया और 32 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से 4 गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।

लगातार 5 जीत की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 11 मैचों में 6 जीत हासिल करते हुए 12 अंकों के साथ शीर्ष 4 में पहली बार प्रवेश कर लिया जिससे उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। वहीं 11 मैचों में अपनी चौथी शिकस्त का मुंह देखने वाली चेन्नई 14 अंक लेकर अभी भी पहले पायदान पर बनी हुई है।

पवन नेगी की पारी ने CSK को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया

LIVE: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians in IPL 8

चेन्नई सुपर क‌िंग्स के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ पारी की शुरुआत करने क्रीज पर आए। हालांकि आज चेन्नई की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी।

पहले ओवर में दोनों बल्लेबाज महज 3 रन ही जोड़ सके, अगले ओवर में बल्लेबाज बल्ले से एक भी रन नहीं बना सके। हालांकि इस ओवर में टीम को 5 रन वाइड के रूप में मिल गए। तीसरे ओवर में मिचेल मैक्कलांघेन की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, फिर इस ओवर में स्मिथ ने 2 चौके जड़ दिए।

चौथे ओवर में सुचित की पहली ही गेंद पर हरभजन सिंह ने मैकुलम का आसान कैच टपका दिया लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और पांचवें ओवर में विनय कुमार की गेंद पर 11 गेंदों में 23 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने विनय के ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई थी।

स्मिथ का साथ देने क्रीज पर सुरेश रैना (10) आए और दोनों ने टीम को कुछ गति देने की कोशिश की लेकिन अभी टीम का स्कोर 64 रन पर पहुंचा था कि रैना सुचित की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद हरभजन सिंह ने स्मिथ को 10वें ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट कराकर चेन्नई को बड़ा झटका दिया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के क्षेत्ररक्षक हार्दिक पांडया ने आज शानदार क्षेत्ररक्षण किया और शुरुआती 3 बल्लेबाजों के कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई। इस सत्र में किसी क्षेत्ररक्षक का किसी मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन है।

अंतिम ओवरों में पवन नेगी (36) और कप्तान धोनी (नाबाद 39) के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। आतिशी बल्लेबाजी करने वाले नेगी पारी की अंतिम गेंद पर एक रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए।

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को हराया

LIVE: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians in IPL 8

चेन्नई को उसी के घर में हराने के लिए मुंबई इंडियंस को 159 रनों का लक्ष्य मिला। ओपनर्स पार्थिव पटेल और लिंडल सिमंस ने पहले विकेट के लिए जोरदार साझेदारी करते हुए 10 ओवर में 84 रन जोड़ दिए। आर अश्विन ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में पटेल को सीमा रेखा के पास कैच आउट कराकर तोड़ दिया। वह 45 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद जल्दी-जल्दी मुंबई को कुछ और झटके लगे। इसी ओवर में सिमंस भी 38 रन बनाकर वापस लौट गए। अगले ओवर में कीरोना पोलार्ड (1) रन आउट हो गए। महज 3 रन के अंदर 3 विकेट गंवाने के बाद मुंबई पर संकट के बादल दिखने लगे थे।

टीम को कप्तान रोहित शर्मा और अंबाती रायडू से काफी उम्मीद थी लेकिन डेरेन ब्रॉवो ने विपक्षी कप्तान को आउट कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिला दी। वह 18 रन बनाकर चलते बने।

क्रीज पर अब दो नए बल्लेबाज ‌थे रायडू और हार्दिक पांडया। रोहित 18वें ओवर की पहली गेंद पर जब आउट हुए तो उस समय टीम लक्ष्य से 34 रन दूर थी और कुल 17 गेंद बचे थे। इस ओवर की शेष 5 गेंदों पर बल्लेबाज 4 रन ही जोड़ पाए।

इसके बाद कप्‍तान धोनी का 19वां ओवर पवन नेगी को देना भारी पड़ गया। पांडया ने शुरुआती 4 गेंदों में 3 छक्का जड़कर टीम को मैच में वापस ले आए। इसके बाद अंतिम गेंद पर रायडू ने भी छक्का जड़ दिया। जिससे टीम को अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन की दरकार थी।

आखिरी ओवर ब्रॉवो ने डाली और पहली ही गेंद पर पांडया ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में चली गई जिसे रवींद्र जडेजा ने टपका दिया, इस बीच बल्लेबाजों ने एक रन भी पूरा कर लिया। इसके बाद अगली गेंद पर रायडू ने स्लिप में चौका जड़कर टीम को लगातार 6 मैचों में से 5वीं जीत पर मुहर लगा दी। दोनों ने 2.1 ओवर में 34 रन जोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed