फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   List of Team who his Fewest overs to 200 in a T20I Fastest to 100 runs for India in T20Is news and updates

IND vs SA: भारतीय टीम ने महज इतने ओवर में पूरे किए 200 रन , पहले 10 ओवर में बनाया अपना पांचवां सर्वोच्च स्कोर

Fri, 15 Nov 2024 10:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 10:19 PM IST
सार

सैमसन और अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान कुल छह छक्के जड़े दो टी20 में भारत द्वारा लगाए गए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं।

विज्ञापन
List of Team who his Fewest overs to 200 in a T20I Fastest to 100 runs for India in T20Is news and updates
सैमसन और तिलक वर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और भारत को बड़े स्कोर की और अग्रसर कर दिया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिछले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके सैमसन इस मैच में अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन

सैमसन और अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान कुल छह छक्के जड़े दो टी20 में भारत द्वारा लगाए गए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं। हालांकि, पावरप्ले खत्म होने से पहले सिपाम्ला ने अभिषेक शर्मा को हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच कराया और भारत को पहला झटका दिया। अभिषेक 18 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने 85 गेंदों पर पूरे किए 200 रन
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सैमसन और तिलक वर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। सैमसन और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 से अधिक रनों की साझेदारी कर ली है। इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 14.1 ओवर यानी 85 गेंदों पर ही 200 रनों का आंकड़ा पूरा किया। भारत ने इससे पहले इस साल बांग्लादेश के खिलाफ 13.6 ओवर में दो रन पूरे किए थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे कम ओवर में 200 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम ओवर में 200 रन पूरा करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13.5 ओवर में 200 रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन

टी20 में सबसे कम ओवर में 200 रन पूरे करने वाली टीम
ओवर टीम बनाम स्थान वर्ष
13.5 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
13.6 भारत बांग्लादेश हैदराबाद 2024
14.1 भारत दक्षिण अफ्रीका जोहान्बर्ग 2024

भारत ने 8.3 ओवर में पूरे किए 100 रन
भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने महज 8.3 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का पांचवां सबसे तेजी से 100 रन पूरा करना रहा। भारत ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 7.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे जो उसका सबसे तेजी से इस प्रारूप में 100 रन पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed