फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lisa sthalekar retires after world cup triumph

भारत में कैरियर का अंत करके खुश हूं: लिसा

Mon, 18 Feb 2013 06:38 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 18 Feb 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
lisa sthalekar retires after world cup triumph

ऑस्ट्रेलिया का छठवां वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली अनुभवी ऑलराउंडर लिसा स्टालेकर ने कहा कि कैरियर का अंत करने के लिए भारत से बेहतर कोई अन्य स्थान नहीं हो सकता था। यह वह देश है, जहां उनका जन्म हुआ था।

विज्ञापन


स्टालेकर ने कहा, ‘मैंने इंग्लैंड में आगाज किया, जहां मेरी मां का जन्म हुआ और मैंने अपने कैरियर का अंत भारत में किया जहां मेरा और मेरे पिताजी का जन्म हुआ। यह क्या अच्छी समरूपता है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने कैरियर का अंतर इससे बेहतर तरीके से कर सकती थी।
विज्ञापन


विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा होना और आखिर में दो विकेट और कैच लेना वास्तव में खास रहा। मैं इस क्षण को ताउम्र याद रखूंगी।’ इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में कल वेस्ट इंडीज पर जीत में 20 रन देकर दो विकेट झटके और एक खूबसूरत कैच लपका। पुणे में जन्मी स्टालेकर ने कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले ही संन्यास का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही योजना बना ली थी। मैंने किसी को इस बारे में नहीं बताया। मैंने अपने परिजनों और करीबी मित्रों को बताया था और दोस्त यहां मेरे आखिरी दौरे का जश्न मनाने के लिए आए थे। यह बहुत अच्छा रहा। संन्यास का फैसला हमेशा भावनात्मक होता है।


क्रिकेट मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। जब मैं दस साल की थी तब से मैं हर साल गर्मियों में क्रिकेट खेलती रही हूं। इस तरह से पिछले 20 से अधिक वर्षों से क्रिकेट खेल रही हूं। क्रिकेट नहीं खेलना और अभ्यास नहीं करना अजीब लगेगा लेकिन मुझे अब खाली समय मिलेगा, जिसका मैं पूरा आनंद उठाऊंगी।’

करियर से जुड़े आंकड़ें
01 : वन-डे में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।  इस समय वह दुनिया की नंबर वन टी-20 आल राउंडर और गेंदबाज हैं।  
02 : वर्ल्ड कप अपने कैरियर के दौरान खेल चुकी हैं।
08 टेस्ट, 416 रन, 23 विकेट।
125 वन-डे, 2728 रन, 146 विकेट।  
54 टी-20, 469 रन, 60 विकेट।  
2001 में अंतरराष्ट्रीय कैरियर का आगाज किया स्थालेकर ने।
2005 में भी विश्व विजेता टीम का हिस्सा रही थीं।
2010 में आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।
2012 में आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed