{"_id":"2b71aafe-17a5-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"lions-won-the-toss-and-elected-to-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लायंस ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
केप टाउन/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 चैंपियंस लीग में भारतीय टीमों के खराब प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हाइवेल्ड लायंस के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में धोनी एंड कंपनी की यह लगातार दूसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने छह विकेट पर 158 रन बनाए। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने गेंदबाज एरोन फैंगिसो ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटककर किफायती गेंदबाजी की।
जवाब में, हाइवेल्ड लायंस ने गुलाम बोदी के धमाकेदार 64 रन की बदौलत 19.3 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बोदी ने 46 गेंद खेलते हुए पांच चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि लायंस की शुरुआत खराब रही और उसने दो विकेट सिर्फ आठ रन पर गंवा दिए थे। लेकिन बोदी और नील मैकेंजी (32) ने तीसरे विकेट के लिए 10.4 ओवर में 93 रन जोड़कर लायंस की मैच में वापसी कराई।
आखिर में जीन सिमोस ने 23 गेंदों में पांच चौकों के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, डू प्लेसिस (25) और मुरली विजय (22) ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई। सुरेश रैना (20) और रविंद्र जडेजा (21) जल्द आउट हो गए। कप्तान धोनी ने एस बद्रीनाथ के साथ छठवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 50 रन की धुआंधार साझेदारी निभाई। धोनी 26 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए। बद्रीनाथ 14 गेंदों में दो छक्कों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे।