{"_id":"591685cd4f1c1bf20785171b","slug":"lightening-fast-stumping-by-ms-dhoni-against-dd","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: महेंद्र सिंह धोनी की गजब की फुर्ती, विकेट पीछे फिर दिखाया जादू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: महेंद्र सिंह धोनी की गजब की फुर्ती, विकेट पीछे फिर दिखाया जादू
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 13 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Cricket Tracker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी तेज-तर्राक विकेटकीपिंग के लिए पूरी दुनिया में माहिर है। उनके कुछ मुरीद मानते हैं कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विकेटकीपिंग से मैच को रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। आईपीएल-10 में उन्होंने के बार फिर अपनी फुर्ती का नमूना पेश किया। शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में धोन ने तेजी से बॉल को लपका और स्टंपिंग का ऐसा उदाहरण दिया कि दर्शक और अंपायर दंग रह गए।
भले ही दिल्ली में पुणे को 7 रन से हरा दिया, मगर 16वें ओवर में धोनी ने गजब कर दिखाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी के सामने कोरी एंडरसन खड़े थे। बड़ा शॉट खेलने के लिए कोरी जरा सा आगे निकले, मगर गेंद ने उन्हें बीट कर दिया और गेंद धोनी के दस्तानों में चली गई। कोरी ने तुरंत अपना पांव लाइन के पीछे रखा, मगर इसी बीच धोनी ने बिजली सी रफ्तार दिखा कर गिल्लियां बिखेर दीं। कोरी को चंद पलों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा और धोनी ने उन्हें स्टंप कर दिया।
विज्ञापन
धोनी के इस कमाल ने बता दिया कि वो क्यों दुनिया से बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि धोनी का कमाल भी टीम को जीत न दिला सका। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। टूर्नमेंट से सम्मानजनक विदाई के लिहाज से दिल्ली अपना आखिरी मुकाबला भी जीतना चाहेगी। दिल्ली ने पुणे से पहले गुजरात को भी कानपुर में खेले मैच में हराया है।

.@msdhoni #IPL MUST WATCH VIDEO: @msdhoni in action - in a FLASH #DDvRPS https://t.co/Fp7MkgWtc3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2017