{"_id":"6304e77521d2db09970c9511","slug":"legends-league-cricket-schedule-released-first-match-on-16-september-matches-will-be-held-in-six-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का शेड्यूल जारी, 16 सितंबर को पहला मैच, छह शहरों में होंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का शेड्यूल जारी, 16 सितंबर को पहला मैच, छह शहरों में होंगे मैच
Tue, 23 Aug 2022 08:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:13 PM IST
सार
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 से 18 सितंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स के बीच होने वाले मैच की मेजबानी भी उसे मिली है।
विज्ञापन
लीजेंड्स क्रिकेट लीग में सचिन, युवराज जैसे दिग्गज खेल चुके हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयोजकों ने मंगलवार को टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीजन छह शहरों में खेला जाना है, जिनमें से पांच कोलकाता, नई दिल्ली, कटक, लखनऊ और जोधपुर हैं। प्लेऑफ के लिए स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 से 18 सितंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स के बीच होने वाले मैच की मेजबानी भी उसे मिली है।
जोधपुर और लखनऊ में दो-दो मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा बाकी मैदानों पर तीन-तीन मैच होंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, "हमारे प्रशंसकों और दर्शकों के लिए इंतजार खत्म हो गया है। वे शेड्यूल की घोषणा के बाद मैचों की योजना बना सकते हैं। हम जल्द ही तारीखों के साथ अपने टिकटिंग पार्टनर की घोषणा करेंगे। 10 देशों के प्रतिष्ठित खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, ''आगामी सीजन में पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं खेलने वाला है। हम जल्द ही ड्राफ्ट में कुछ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल करेंगे। हम सीजन के फाइनल मैच के लिए देहरादून को देख रहे हैं।'' लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा, "हम इन शानदार क्रिकेट मैदानों में क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए आ रहे हैं।"
विज्ञापन
यह है शेड्यूल:
कोलकाता: 16 से 18 सितंबर 2022
लखनऊ: 21 से 22 सितंबर 2022
नई दिल्ली: 24 से 26 सितंबर 2022
कटक: 27 से 30 सितंबर 2022
जोधपुर: 1 और 3 अक्टूबर 2022
प्लेऑफ: 5 और 7 अक्टूबर, 2022 - स्थान की घोषणा की जाएगी।
8 अक्टूबर 2022 को फाइनल- स्थान की घोषणा की जाएगी।