फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legendary India captain MS Dhoni is ready to cheer for team India during the ICC Champions Trophy 2025

CT 2025: 'प्रशंसक' के तौर पर टीम के समर्थन के लिए तैयार धोनी, प्रोमो में बोले - कप्तान रहते शांत रहना आसान था

Wed, 29 Jan 2025 01:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब 20 दिन का समय शेष रह गया है और इससे पहले आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने प्रोमो जारी किया है। वीडियो में धोनी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कप्तान रहते कूल (शांत) रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर ऐसा कर पाना कठिन होगा।

विज्ञापन
Legendary India captain MS Dhoni is ready to cheer for team India during the ICC Champions Trophy 2025
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले महीने होने वाली आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो वीडियो अपलोड किया है जिसमें धोनी शामिल हैं। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर 19 फरवरी से होना है, जिसमें भारत अपने मुकाबले पाकिस्तान के बजाए दुबई में खेलेगा। 
विज्ञापन

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब 20 दिन का समय शेष रह गया है और इससे पहले आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने प्रोमो जारी किया है। वीडियो में धोनी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कप्तान रहते कूल (शांत) रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर ऐसा कर पाना कठिन होगा। मालूम हो कि भारत ने 2013 में धोनी की ही कप्तानी में आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी प्रोमो में इस बारे में बात कर रहे हैं कि यह टूर्नामेंट कितना कठिन होने वाला है और इसमें एक भी हार टीम के लिए आगे का सफर मुश्किल बना देगी। वीडियो में धोनी आने वाले टूर्नामेंट में खुद को शांत रखने के लिए 'धोनी रेफिजेरेशन सिस्टम' का सहारा लेते दिख रहे हैं। धोनी इस वीडियो में कह रहे हैं, जब मैं कप्तान था तो मेरे लिए शांत रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी देखना आसान नहीं होगा। हमारी टीम काफी मजबूत है, लेकिन अगर हम एक भी मैच हारे तो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। लगातार चिंता से तापमान बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

धोनी की कप्तानी दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में उतरा है भारत 
धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2009 और 2013 में आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। धोनी के नेतृत्व में टीम 2013 में अपराजित रहते हुए विजेता बनी थी और उसने लगातार पांच मैच जीते थे। टूर्नामेंट में धोनी ने युवा टीम के साथ जाने का फैसला किया था और इसमें वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था। 2013 में जीतने के साथ ही भारत ने 2017 में हुए इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया था। भारत को हालांकि, उस समय पाकिस्तान से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत शुरू करेगा अभियान
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने हाल ही में इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया था। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद ग्रुप चरण के अगले मुकाबले में उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा। फिर टीम दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed