फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lauderhill can host India Pakistan-series soon

अब फ्लोरिडा में भारत और पाकिस्तान के बीच होगी क्रिकेट की जंग?

Tue, 30 Aug 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Lauderhill can host India Pakistan-series soon
- फोटो : pti

चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आपस में भिड़ते नजर आ सकते हैं, अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ये हाईवोल्टेज मुकाबले जल्द ही अमेरिका की धरती पर खेले जा सकते हैं।

विज्ञापन


भारत ने पिछले हफ्ते पहली बार अमेरिका की धरती पर कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद टीम इंडिया ने अमेरिका का रुख किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेला।
विज्ञापन


हालांकि टीम इंडिया का अमेरिकी धरती पर पदार्पण सुखद नहीं रहा। उसे पहले मैच में कांटेदार संघर्ष के बाद एक रन से हार मिली। फिर दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका था लेकिन बारिश ने इस योजना पर पानी डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज को 1-0 से गंवाने के बाद भारत को अब जल्द ही अमेरिकी धरती पर जीत का स्वाद चखने का मौका मिल सकता है। यदि सब कुछ सही रहा तो जल्दी ही फ्लोरिडा के इसी मैदान पर अमेरिकी दर्शक चिरप्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के बीच भिडंत को पहली बार देख सकते हैं। 

भारत-पाक के बीच मैच को लेकर भारी संख्या में कर रहे आवेदन

Lauderhill can host India Pakistan-series soon

फ्लोरिडा में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की सफलता से लॉडरहिल के मेयर बेहद उत्साहित हैं। लॉडरहिल के मेयर रिचर्ड कापलेन का कहना है कि लोग यहां पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता देखना चाहते हैं। उन्हें इस संबंध में सबसे ज्यादा आवेदन मिले हैं। 

कापलेन का कहना है कि चाहते हैं कि इस मैदान पर हर साल 3 से 4 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएं। हालांकि यह इस पर भी निर्भर करता है कि मैचों का आयोजन किस समय हो रहा है, क्योंकि हम हरिकेन सीजन (समुद्री तूफान) में मैंचों का आयोजन नहीं करना चाहते हैं और इसके लिए आईसीसी की सहमति की आवश्यक्ता होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आयोजित करने की रिक्वेस्ट मुझे बड़ी तादाद में मिली हैं। मुझे लगता है कि संबंधित पक्षों को संज्ञान लेते हुए दोनों देशों के बीच सीरीज के आयोजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस सीरीज के आयोजन में बीसीसीआई से मिले सहयोग के बारे में मेयर ने कहा कि हर कोई आयोजन से संतुष्ट हैं। हर किसी ने यहां की सुविधाओं की तारीफ की और यहां के इंडियन रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम और बीसीसीआई सीरीज हारने के अलावा अन्य सभी बातों से संतुष्ट हैं। अभी तक मुझे कोई नकारात्मक बात सुनने को नहीं मिली है। फिलहाल स्टेडियम में अभी बहुत से काम किए हैं लेकिन हमारी सबसे पहली प्राथमिकता मीडिया सेंटर की स्थापना करनी है। 

 

अब तक 6 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं फ्लोरिडा में

Lauderhill can host India Pakistan-series soon

फ्लोरिडा के इस मैदान पर 6 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन यह स्टेडियम सुर्खियों में हालिया टी-20 सीरीज को लेकर आया।

अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने से भारत और क्रिकेट समुदाय दोनों को फायदा होगा। इसलिए शुरुआती दौर में अमेरिका में क्रिकेट के पैर जमाने में भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज के आयोजन की संभावना बढ़ जाती है।

राजनीतिक तौर पर अमेरिका की मध्यस्थता इन दोनों देशों को स्वीकार नहीं है लेकिन क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के लिए लॉडरहिल तैयार है। 

भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला इस साल मार्च में भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। हालांकि एक बात यह भी है कि जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात हैं उससे हाल-फिलहाल में दोनों के बीच द्वीपक्षीय क्रिकेट सीरीज शुरू होने की बात करना बेमानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed