{"_id":"6391e044ed78374cb21f56fd","slug":"lanka-premier-league-sri-lanka-cricketer-chamika-karunaratne-loses-teeth-after-trying-to-take-a-catch-video-wa","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीलंका में मैदान पर हादसा, कैच लेने में चमिका करुणारत्ने के टूट गए दांत, जाना पड़ा अस्पताल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: श्रीलंका में मैदान पर हादसा, कैच लेने में चमिका करुणारत्ने के टूट गए दांत, जाना पड़ा अस्पताल
Thu, 08 Dec 2022 06:31 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हम्बनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हम्बनटोटा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:31 PM IST
सार
लंका प्रीमियर लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी करुणारत्ने एक अजीबोगरीब चोट का शिकार हो गए हैं। लीग के चौथे में कैंडी फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए गाले ग्लैडिएटर्स के खिलाफ वह अपनी दांत तुड़वा बैठे।
विज्ञापन
चमिका करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट के मैदान पर चोट की घटना आम बात है। मैच के दौरान या या प्रैक्टिस के समय खिलाड़ियों को चोटें लग जाती हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अंगूठे में चोट लगी। इस कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। टेस्ट सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध है। इसी बीच, एक खबर आई है कि श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने मैदान पर चोटिल हो गए।
लंका प्रीमियर लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी करुणारत्ने एक अजीबोगरीब चोट का शिकार हो गए हैं। लीग के चौथे में कैंडी फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए गाले ग्लैडिएटर्स के खिलाफ वह अपनी दांत तुड़वा बैठे। एक कैच लेने के प्रयास में उनके चार दांत टूट गए। यह वाकया ग्लैडिएटर्स की पारी के चौथे ओवर में हुआ था। फाल्कन्स के बल्लेबाज नुवानिंदु फर्नांडो ने कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर हवा में शॉट लगाया। 30 गज की सीमा के अंदर के चमिका ने उनका कैच ले लिया।
विज्ञापन
करुणारत्ने ने कैच तो ले लिया, लेकिन उनके मुंह से खून निकलने लगा। जब सब उनकी ओर दौड़े तो पता चला कि मुंह पर गेंद लगने के कारण उनके चार दांत टूट गए। चमिका ने अपने मुंह पर हाथ रखा और मैदान से बाहर चले गए। उन्हें गॉल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैंडी फाल्कन्स के प्रबंधन ने बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कैंडी फाल्कन्स की टीम ने इस मैच को पांच विकेट से जीतने में सफल रही। गाले ग्लैडिएटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाए। उसके लिए मोविन सुबोसिंघा ने 40 और इमाद वसीम ने 34 रन बनाए। कैंडी के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। 122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। उसके लिए कमिंदु मेंसी ने 44 रनों की पारी खेली। नुवान प्रदीप ने दो विकेट चटकाए।

Chamika hospitalized while attempting catch for Kandy Falcons#LPL2022 #LPL #ChamikaKarunaratne #Cricket pic.twitter.com/yrkT2bbhoG
— Ada Derana Sports (@AdaDeranaSports) December 7, 2022