फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lalit Modi set to get life ban at BCCI SGM

ललित मोदी पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध

Tue, 03 Sep 2013 04:52 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
Lalit Modi set to get life ban at BCCI SGM

आईपीएल के जन्मदाता और बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड आजीवन प्रतिबंध लगा सकता है।

विज्ञापन


चेन्नई में 25 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग (एसीएम) में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने हो सकती है।

बीसीसीआई से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में रविवार को कोलकाता में हुई बोर्ड की वर्किंग कमिटी की बैठक में अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट जमा कराई है।

अधिकारी के अनुसार, समिति की रिपोर्ट में ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई है। इस मामले पर निर्णय लेने के लिए इस महीने की 25 तारीख को चेन्नई में स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन


मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए बीसीसीआई को स्पेशल जनरल मीटिंग में दो तिहाई बहुमत की दरकार होगी, इसका मतलब हुआ कि कम से कम 21 सदस्यों को मोदी पर प्रतिबंध के पक्ष में मत देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी पहले तीन आईपीएल में चेयरमैन कम कमिश्नर रहे हैं। 2010 में आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद वित्तीय अनियमितता के कारण लीग से बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed