{"_id":"5d8d9a618ebc3e93c52efdb6","slug":"lakshmipathy-balaji-and-indias-historical-pakistan-tour-2004","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपति बालाजी: वह गेंदबाज जिसने अपनी मुस्कान से पाकिस्तान में गदर मचा दिया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लक्ष्मीपति बालाजी: वह गेंदबाज जिसने अपनी मुस्कान से पाकिस्तान में गदर मचा दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लक्ष्मीपति बालाजी यानी वह मुस्कुराता चेहरा, जिसने भारत ही नहीं बल्कि कट्टर दुश्मन समझे जाने वाले पाकिस्तान में भी अपने दीवानों की फौज खड़ी कर दी थी। 2002 में टीम इंडिया में एंट्री हुई। मगर असल पहचान मिली 2004 में, जब लंबे अरसे बाद भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। टूर पर रवाना होने से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने टीम के साथ करीब एक घंटा बिताया। तोहफे में एक बल्ला भी दिया, जिस पर लिखा था- खेल ही नहीं, दिल भी जीतिए-शुभकामनाएं। शायद पीएम की यही बात बालाजी के दिल में घर कर गई।
2 of 8
बालाजी
- फोटो : ट्विटर
पांच वन-डे मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर थी। 24 मार्च 2004 को लाहौर में सीरीज का फाइनल खेला जाना था। दोनों ही टीम किसी भी कीमत पर सीरीज अपने नाम करना चाहती थी। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। देश-विदेश से लोग क्रिकेट की इस सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के साक्षी बनने पहुंचे थे। पहले खेलते हुए भारत ने स्कोरबोर्ड पर 293 रन टांग दिए। जवाब में पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतरती है, इस दौरान जो हुआ उसे याद कर, इतने साल बाद भी क्रिकेटर्स की हंसी छुट जाती है।
3 of 8
बालाजी
- फोटो : ट्विटर
आसान और क्विक आर्म एक्शन के साथ गेंदबाजी करने वाले बालाजी तैयार हो रहे थे। हाथ में गेंद और निशाना स्टंप्स पर। जैसे-जैसे वह अपना रन-अप तेज करते, स्टैंड्स का हल्ला भी तेज हो जाता। उनके एक-एक कदम के साथ यह शोर बढ़ता जा रहा था। मैदान में खड़े फील्डर्स मुस्कुरा रहे थे। अब पूरा स्टेडियम गूंज रहा था, चारों ओर से बस यही आवाज आ रही थी 'बालाजी जरा धीरे चलो, बिजली खड़ी, यहां बिजली खड़ी'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान 2004
- फोटो : ट्विटर
मैच भारत जीत चुका था। टीम इंडिया ने सीरीज जीती, लेकिन बालाजी तो पूरे पाकिस्तान का दिल चुरा ले गए। पसीने से लथपथ सांवले चेहरे के बीच उनके चमकते दांत जब-जब बिग स्क्रीन पर आते तालियों और सीटियों से पूरा स्टेडियम चहक उठता। दरअसल बचपन में बालाजी के दांतों का ऑपरेशन हुआ था, जिससे उनका चेहरा कुछ इस तरह हो गया जिससे वो हमेशा मुस्कुराते हुए लगते थे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Getty
इस सीरीज के दौरान अक्सर पाकिस्तान की लड़कियां उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी करती दिखती थीं, पोस्टर में अपने दिल का हाल लिखकर लातीं। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने आखिरी दो मैच में 5 विकेट लिए। इतना ही नहीं तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर बालाजी का लगाया वो लंबा छक्का, आज भी लोगों को रोमांचित कर देता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।