{"_id":"5d8dac608ebc3e93a84467a7","slug":"yuvraj-singh-makes-big-statement-after-his-retirement-serious-allegations-on-bcci","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार युवराज सिंह का फूटा गुस्सा, बताया किस तरह संन्यास के लिए किया गया था मजबूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार युवराज सिंह का फूटा गुस्सा, बताया किस तरह संन्यास के लिए किया गया था मजबूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोसल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने पहली बार अपने करियर और टीम से बाहर किए जाने को लेकर बयान दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की माने तो 2017 में यो-यो टेस्ट पास करने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद 10 जून 2019 को युवी ने संन्यास की घोषणा की थी। आइए आगे जानते हैं वर्ल्ड कप 2011 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट युवराज ने बीसीसीआई पर कौन-कौन से आरोप लगाए।
2 of 5
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 जून 2017 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवी ने कहा कि, ’मुझे कभी नहीं बताया गया कि टीम से बाहर कर दिया जाएगा। तरीका गलत था। यह किसी भी खिलाड़ी को दुखी कर सकता है, मैं भी दुखी हुआ, जो खिलाड़ी 15-17 साल क्रिकेट खेला है, उसे आपको बैठ कर बताना चाहिए। सहवाग और जहीर खान को भी नहीं बताया गया था। भारतीय क्रिकेट में ऐसा ही होता है।’
3 of 5
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराजने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि 8-9 मैचों में से 2 में 'मैन ऑफ द मैच' रहने के बाद मुझे ड्रॉप कर दिया जाएगा। मैं चोटिल हो गया और मुझे बताया गया श्रीलंका सीरीज के लिए तैयार रहें। फिर अचानक यो-यो टेस्ट की तस्वीर सामने आ गई। मेरे चयन में यह यू-टर्न था। 36 साल की उम्र में अचानक मुझे वापस जाना पड़ा और यो-यो टेस्ट की तैयारी करनी पड़ी, इसके बाद भी जब मैंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया तो, बताया गया कि मुझे घरेलू क्रिकेट खेलना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने कहा कि उन्हें (टीम प्रबंधन) ऐसा लगा था कि मैं अपनी उम्र के कारण यो-यो टेस्ट क्लियर नहीं कर पाऊंगा और इसके बाद मुझे निकालने में उन्हें आसानी होगी... हां, आप कह सकते हैं कि यह एक बहाना था। भारत के लिए 304 वनडे में 8701 और 58 टी-20 में 1177 रन बनाने वाले युवराज सिंह सफेद बॉल क्रिकेट में भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
उन्होंने अपने करियर के इतर टीम इंडिया के भविष्य पर भी बात की। युवराज की माने तो रोहित शर्मा को टेस्ट में बतौर ओपनर बहुत पहले ही मौका दे देना चाहिए था। युवराज ने कहा, 'रोहित शर्मा को टेस्ट में बहुत देरी से ओपनिंग में मौका मिला। टेस्ट मैचों में बहुत पहले ही रोहित से ओपनिंग करवानी चाहिए थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।