फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   L Balaji to be Tamil Nadu bowling coach and player

वार्न और द्रविड़ के कारनामे की बराबरी करेंगे 'स्माइलिंग एक्सपर्ट' बालाजी

Thu, 24 Sep 2015 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
L Balaji to be Tamil Nadu bowling coach and player

क्रिकेट की दुनिया में आईपीएल के पदार्पण से पहले संभवत: किसी खिलाड़ी को टीम के सदस्य और कोच की दोहरी भूमिका दी गई हो। आईपीएल में राजस्थान रायल्स में शेन वार्न ने सफलतापूर्वक इस दोहरी भूमिका का निर्वहन किया था। इसके बाद यह एक चलन ही बन गया। महान भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी इसी टीम के लिए इस तरह की सफल दोहरी भूमिका निभाई। रेयान हैरिस और जसि्टन लैंगर भी ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन


पेशेवर क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में ऐसी दोहरी भूमिका शायद ही किसी क्रिकेटर को दी गई है। लेकिन भारत में अब ऐसा हुआ है। रणजी क्रिकेट के अगले सत्र के लिए एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को टीम में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में चयन किया गया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु की रणजी टीम ने कभी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे लक्ष्मीपति बालाजी को अगले सत्र के लिए गेंदबाजी कोच के साथ-साथ टीम में भी शामिल किया है। बालाजी पिछले सत्र के बाद से अपने संन्यास के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे थे, अब उन्हें टीम में रहने के साथ-साथ साथी गेंदबाजों की गेंदबाजी आक्रमण में धार देने का काम भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये वही बालाजी हैं जिनकी मुस्कान के दीवाने हो गए थे पाकिस्तानी

L Balaji to be Tamil Nadu bowling coach and player

तमिलनाडु की रणजी टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम प्रबंधन बालाजी के बड़े अनुभव का फायदा उठाना चाहती है। बालाजी ने इस भूमिका को स्वीकार कर लिया है। वह इसे नए अध्याय के रूप में भी देख रहे हैं।

33 साल के बालाजी 2014-15 के सत्र में अपनी टीम के लिए रणजी ट्रॉफी के सारे मैच नहीं खेल सके थे। उनकी टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल भी रही थी। हालांकि बालाजी ने सत्र में 8 मैच खेले और 15 विकेट झटके थे।

10 साल (2002-2012) के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बालाजी ने 8 टेस्ट और 30 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। इस दौरान उन्होंने 71 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटके थे।

2002 में बालाजी ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत जानदार अंदाज में की थी और वह 2003-04 में पाक के ऐतिहासिक दौरे के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे। दौरे के दौरान पाक बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद अपने हंसने के अंदाज से वह खासे लोकप्रिय हो गए थे। पाक में भी उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई थी।

लेकिन 2005 में उन्हें चोट लगी और ऑपरेशन कराना पड़ा। इस ऑपरेशन के कारण उन्हें मैदान से 3 साल तक दूर रहना पड़ा। यह चोट उनके लिए बेहद घातक साबित हुआ क्योंकि इसके बाद वह कभी भी उबर नहीं सके और टीम इंडिया में अपनी जगह भी गंवा दी।

तमिलनाडु ने रणजी में पहले 3 मैचों के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। अभिनव मुकुंद को कप्तान बनाए रखा गया है जबकि बी इंद्रजीत को उनका डिप्टी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed