फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kumar sangakkara slams 10th double ton

संगा का कमाल जारी, द्रविड़ के बाद अब लारा को पीछे छोड़ा

Sat, 09 Aug 2014 06:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Aug 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara slams 10th double ton
पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की धमाकेदारी दोहरी शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान पर खासा दबाव बना दिया है।
विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश से बाधित होने के बाद चौथा दिन पूरी तरह से संगकारा के नाम रहा। उनके 221 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने स्टंप्स से थोड़ी देर पहले अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 533 रनों पर घोषित कर दी। पाक की ओर से सईद अजमल ने 166 रन देकर 5 विकेट निकाले।

इसके बाद पाक की दूसरी पारी में खुर्रम मंजूर (3) का विकेट झटककर मेजबान टीम को मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया। स्टंप्स के समय पाक ने एक विकेट पर 4 रन बना लिए हैं। पाक अभी भी श्रीलंका से 78 रन पीछे है और मैच को ड्रॉ कराने के लिए अंतिम दिन जमकर बल्लेबाजी करनी होगी।
विज्ञापन

8 महीने में तीसरी बार बने नर्वस नाइंटीज

kumar sangakkara slams 10th double ton
श्रीलंका ने चौथे दिन अपने कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया तो पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने अपने निजी स्कोर में सिर्फ 4 रन और जोड़कर आउट हो गए। उन्हें जुनैद खान ने पगबाधा कराया।

जयवर्धने के आउट होने के बाद कुमार संगकारा ने कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ 181 रनों की बड़ी साझेदारी की। हालांकि जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे मैथ्यूज ने अपने शतक से महज 9 रनों से चूक गए और 91 रन बनाकर सईद अजमल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अपना 44वां टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यूज पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। वह तीन बार 91 रनों पर आउट हुए और तीनों बार पाकिस्‍तान के खिलाफ ‌ही शतक से चूक गए। मैथ्यूज तीनों नर्वस नाइंटीज पिछले आठ महीने के अंदर हुए। पहली बार 31 दिसंबर 2013 को अबू धाबी में पाकिस्तान के खिलाफ हुए 9 रन से शतक से चूक गए थे।

द्रविड़ और महेला के बाद लारा को भी पीछे छोड़ा

kumar sangakkara slams 10th double ton
दूसरी ओर, अपना एक छोर संभालने वाले कुमार संगकारा ने जोरदार पारी जारी रखी। उन्होंने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में एक और 10वां दोहरा शतक ठोक दिया।

मैच के तीसरे दिन राहुल द्रविड़ और महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ने के बाद संगकारा ने आज एक और पूर्व दिग्गज बल्‍लेबाज को पीछे छोड़ दिया और इस बल्‍लेबाज का नाम है ब्रायन लारा।

संगकारा ने आज करियर का 10वां दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन के और करीब आ गए हैं। डॉन ने 52 टेस्ट मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 बार दोहरा शतक जमाया था। संगकारा ने अपने 127वें टेस्ट मैच में 10वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने का कारनामा किया।

जबकि वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्‍तान लारा ने 131 टेस्‍ट मैचों में 9 बार दोहरा शतक जमाया था।

विज्ञापन

पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे संगकारा

kumar sangakkara slams 10th double ton
कुमार संगकारा का बल्‍ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने अपनी इस दोहरी शतकीय पारी में कई और मुकाम छुए। उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्‍लेबाजी का औसत 59 के पार पहुंच गया है।

100 टेस्ट से ज्यादा मैच खेलकर 59 के पार औसत रखने वाले वे दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 59.42 की औसत से रन बनाए हैं। जबकि संगकारा का औसत 59.37     हो गया है।

इस बार गाले में पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले संगकारा पिछली बार इसी टीम के खिलाफ अपने दोहरे शतक से महज से एक रन से रह गए थे। वह तब नाबाद 199 रन बनाकर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed