IND Inning
218/9 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 30 runs in 3 remaining balls
{"_id":"6ef743d6070a862ba6a8e30b34e28ee9","slug":"kumar-sangakkara-equals-virat-kohli-s-records-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संगकारा ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संगकारा ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
कुमारा संगकारा के शानदार 86 रन की मदद से श्रीलंका ने 7 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराते हिए सीरीज में 3-1 की बढ़त कर दी।
इंग्लैंड की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 265 रनों पर सिमट गई जिसे श्रीलंका ने 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स टेलर अपने पहले शतक से मात्र 10 रन से चूक गए। हालांकि उन्होंने जोए रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 और रवि बोपारा के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत किया। इयोन मोर्गन ने 47 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
जवाब में संगकारा ने 86 और महेला जयवर्धने ने 44 रन की पारी खेली टीम को जीत के करीब पहुंचाया। बाद में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 51 और लाहिरू थिरिमाने ने 19 रन की पारी खेल टीम को रोमांचक जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 53 रन जोड़े। अगले साल वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें जोरदार अभ्यास में जुटी हैं।

Trending Videos
मैच जिताऊ पारी के साथ बनाया एक रिकॉर्ड
सीरीज का चौथा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जो इस मैदान पर 115वां वनडे मैच खेला गया। इसके साथ यह दुनिया का ऐसा चौथा स्टेडियम बन गया है जहां पर सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले गए। सबसे ज्यादा वनडे मैच की मेजबानी का रिकॉर्ड शारजाह के नाम दर्ज है जिसने 216 वनडे मैचों में मेजबानी की।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने इस मैच में 86 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने 2014 में भी वनडे क्रिकेट में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया। वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1020 रन बनाए हैं। उनसे आगे श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (1183) और विराट कोहली (1054) ही हैं।
संगकारा ने लगातार चौथे साल वनडे में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वह ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले और ओवरआल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के विराट कोहली और सौरव गांगुली ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 2011, 2012 और 2013 के बाद 2014 में एक हजार रनों के आंकड़े को पार किया है। संगकारा और कोहली के बीच जंग बढ़ गई है अब अगले साल देखना होगा कि इस रिकॉर्ड को दोनों में से कौन सुधारता है।