वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का फाइनल की चर्चा अब भी जारी है। फाइनल के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को ओवरथ्रो के चार रन सहित कुल छह रन देने के मामले पर अब खुद अंपायर ने अपनी बात रखी है।
2 of 9
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल की थ्रो पर कुमार धर्मसेना ने इंग्लैंड को छह रन दे दिए थे जिसके बाद मैच इंग्लैंड के पक्ष में चला गया था।
3 of 9
कुमार धर्मसेना
- फोटो : social media
अब एक रिपोर्ट के मुताबिक खुद अंपायर धर्मसेना ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि 'उनसे गलती हुई थी और वहां पर उन्हें एक रन कम देने चाहिए थे'। धर्मसेना ने कहा कि उन्हें फैसले का पछतावा नहीं हैं क्योंकि उनके पास टेलीविज़न रिप्ले का विकल्प नहीं था जिसमें वे यह देख पाते कि दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को क्रॉस किया था या नहीं।
4 of 9
कुमार धर्मसेना
- फोटो : social media
श्रीलंकाई अंपायर ने कहा कि उन्होंने छह रन देने का फैसला लेग अंपायर मराइस इरासमस से पूछकर दिया था जिसपर मैच अधिकारियों और ने भी साथ दिया था। बता दें कि इस फैसले को लेकर ICC के पांच बार के बेस्ट अंपायर रहे साइमन टफेल ने पहले सवाल उठाए थे और MCC के नियम के तहत इसे गलत बताया था।
5 of 9
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था मामला:
दरअसल मामला इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर का है। मेजबान टीम को 3 गेंदों में 9 रन की दरकार थी, तभी चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने के लिए भागे। इस दौरान दूसरा रन पूरा करने के वक्त उन्होंने स्ट्राइक एंड की तरफ डाइव लगा दी, तभी गुप्टिल का थ्रो आकर उनके बैट पर लगा और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया।