फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kuldeep Yadav sustain major knee injury, returned to india, may miss most of domestic season

कुलदीप यादव हुए चोटिल: घुटने में लगी गंभीर चोट, आईपीएल 2021 से बाहर, घरेलू सीजन में भी खेलना मुश्किल

Mon, 27 Sep 2021 05:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Sep 2021 05:17 PM IST
सार

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका लगा है। यूएई में जारी टी-20 लीग के दूसरे चरण में टीम के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav sustain major knee injury, returned to india, may miss most of domestic season
कुलदीप यादव - फोटो : ipl

विस्तार

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका लगा है। यूएई में जारी टी-20 लीग के दूसरे चरण में टीम के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी है और वह अब लीग के बीच से वापस स्वदेश लौट आए हैं। उनके घरेलू सत्र से भी बाहर रहने की संभावना है।

विज्ञापन


कुलदीप यादव फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उन्हें वापसी से पहले लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आईपीएल टीमों से जुड़े मामलों को देखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘हां, हमें सूचना मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है। शायद फील्डिंग के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कोई संभावना नहीं थी कि वह आईपीएल में आगे हिस्सा ले पाएगा और इसलिए उसे भारत वापस भेज दिया गया।’

वापसी में लगेगा लंबा समय

मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘घुटने की चोट आम तौर पर गंभीर होती है। सबसे पहले काम शुरू करना, एनसीए में फिजियोथेरेपी सत्र के साथ मजबूती हासिल करना, इसके बाद हल्का अभ्यास और फिर नेट सत्र, यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी है।’ 

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि रणजी ट्रॉफी खत्म होने से पहले वह मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।’

इस बीच भारतीय स्पिनर कुलदीप ने ट्विटर पर अपनी और नाइटराइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की तस्वीर पोस्ट की है, जिनका सोमवार को जन्मदिन है। सूत्र ने कहा, ‘यह पुरानी तस्वीर होगी। कुलदीप भारत वापस आ चुका है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो उसकी सर्जरी हो चुकी है।’

विज्ञापन

भारतीय टीम प्रबंधन को क्षमता पर भरोसा नहीं

बता दें कि सिडनी में पांच विकेट हासिल करने के बाद कुलदीप के लिए पिछले दो साल उतार-चढ़ाव भरे रहे। तब मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें विदेशी हालात में भारत का नंबर एक स्पिनर करार दिया था।

आईपीएल 2019 से चीजें काफी बदल गई जब कुलदीप की फॉर्म में गिरावट आई। स्पिन की अनुकूल पिचों पर भी भारतीय टीम प्रबंधन को उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं रहा और उनके मुख्य टीम में होने के बावजूद स्टैंडबाई खिलाड़ियों में मौजूद बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को खिलाया गया।

वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी-20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने एक वनडे और एक टी-20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed