{"_id":"6789145c7845b7d5f9000874","slug":"kuldeep-yadav-started-practice-before-the-odi-series-against-england-and-champions-trophy-video-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kuldeep Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कुलदीप यादव ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kuldeep Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कुलदीप यादव ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो
Thu, 16 Jan 2025 07:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:45 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। इस सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में कुलदीप यादव को नहीं चुना गया। उम्मीद है कि अगर वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : kuldeep_18-instagram
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए पुरजोर कोशिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें कि, पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में पहले टेस्ट के दौरान कुलदीप ग्रोइन की चोट का शिकार हो गए थे। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वनडे सीरीज में मिल सकता है कुलदीप को मौका
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। इस सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में कुलदीप यादव को नहीं चुना गया। उम्मीद है कि अगर वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना जाएगा। इससे उनकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्धता का भी पता चलेगा।