{"_id":"597220424f1c1b4b738b45d7","slug":"kuldeep-yadav-ravindra-jadeja-run-through-sri-lanka-s-board-presidents-xi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvsSLXI अभ्यास मैच: पहले दिन कुलदीप-जडेजा के आगे मेजबान ढेर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsSLXI अभ्यास मैच: पहले दिन कुलदीप-जडेजा के आगे मेजबान ढेर
एजेंसी/ कोलंबो
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Cricket Country
भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव (4/14) और रविंद्र जडेजा (3/31) की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे में अभ्यास मैच में शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश को महज 187 रन पर ढेर कर दिया। दो दिवसीय मैच के पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 34 और अजिंक्य रहाणे तीस रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
मेजबान श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने धनुष्का गुणातिलका (74) और लाहिरू थिरिमाने (59) की मदद से एक समय एक विकेट पर 139 रन बना लिए थे लेकिन 38वें ओवर में थिरिमाने के आउट होने के बाद अगले नौ बल्लेबाज 48 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश की पूरी पारी 55.5 ओवरों में सिमट गई। पहला टेस्ट गाले में 26 जुलाई से खेला जाएगा और उससे पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुरुआत में अच्छी तेजी दिखाई और पांच ओवरों में दो विकेट लिए। भारतीय टीम ने अपने सभी आठ गेंदबाजों को आजमाया। इशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने कसी हुई गेंदबाजी लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्द्धशतक के साथ राहुल की जोरदार वापसी
भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी दस ओवर में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन कुलदीप और जडेजा ने मेजबान बल्लेबाजों को पिच पर टिकने दिया। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने वाले कुलदीप यादव लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
भारतीय बल्लेबाजों को पिच पर तीस ओवर बिताने का मौका मिला। ओपनर अभिनव मुकुंद (00) और चेतेश्वर पुजारा (12) जल्द आउट हो गए थे लेकिन तीन महीने की चोट के बाद वापसी करने वाले लोकेश राहुल ने 58 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल थे।
कप्तान विराट कोहली को भी क्रीज पर कुछ समय बिताने का मौका मिला। वह अब तक 46 गेंदों का सामना कर चुके हैं और रहाणे के साथ अविजित 43 रन जोड़ चुके हैं।
अभिनव मुकुंद के लिए पहले टेस्ट में ओपनिंग का दावा करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का मौका था लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। उनकी बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन के साथ कड़ी होड़ है। मुकुंद और पुजारा दोनों को बाएं हाथ के पेसर विश्वा फर्नांडो ने आउट किया।