{"_id":"61f259d3afb9c30e8c0c2a8c","slug":"krunal-pandya-twitter-accounts-hacked-multiple-tweets-tweeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krunal Pandya twitter Hacked: क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद फिर से बहाल, क्रिकेटर ने इस बात के लिए मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Krunal Pandya twitter Hacked: क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद फिर से बहाल, क्रिकेटर ने इस बात के लिए मांगी माफी
Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गुरुवार को एक समस्या में फंस गए। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद बड़ोदा के क्रिकेटर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। इसमें उनके अकाउंट को बेचने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गुरुवार को एक समस्या में फंस गए। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद बड़ोदा के क्रिकेटर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। इसमें उनके अकाउंट को बेचने की बात भी कही गई। एक ट्वीट में कहा गया कि वह बिटकाइन के लिए यह अकाउंट बेच रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में सारे ट्विट्स डिलीट कर दिए गए और क्रुणाल पंड्या का अकाउंट रिकवर कर लिया गया। देर शाम खुद क्रुणाल पांड्या ने ट्वीट कर अकाउंट के हैक और फिर बहाल होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरा ट्विटर अकाउंट आज सुबह हैक कर लिया गया था और इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए मुझे खेद है। इसे बहाल कर दिया गया है और कृपया आज की शुरुआत के मेरे अकाउंट से किए गए ट्वीट या मेसेज को अनदेखा करें।"
विज्ञापन
Hi everyone! My Twitter account was hacked this morning and I apologise for any inconvenience caused. It has been restored and please ignore any messages or tweets from my account earlier today.
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) January 27, 2022
विज्ञापन
क्रुणाल का अकाउंट हैक होने के बाद गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास पहला ट्वीट किया गया। इसके बाद कम से कम 10 और ट्वीट किए गए। माना जा रहा है कि किसी बिटकाइन स्कैमर ने उनका अकाउंट हैक किया था।
क्रुणाल इंडियन प्रीमियर लीग मेंं पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। लेकिन इस साल होने वाले मेगा आक्शन से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। उनके भाई हार्दिक पांड्या को भी मुंबई ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं दी। हालांकि हार्दिक को नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है और उन्हें अपना कप्तान बनाया है।
क्रुणाल के करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए पांच वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं और आखिरी बार उन्हें अपनी घरेलू टीम बड़ौदा के लिए विजय हजारे ट्राफी 2022 में खेलते हुए देखा गया था।