फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Krunal Pandya twitter accounts hacked, multiple tweets tweeted, later restored

Krunal Pandya twitter Hacked: क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद फिर से बहाल, क्रिकेटर ने इस बात के लिए मांगी माफी

Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गुरुवार को एक समस्या में फंस गए। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद बड़ोदा के क्रिकेटर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। इसमें उनके अकाउंट को बेचने की बात भी कही गई।

विज्ञापन
Krunal Pandya twitter accounts hacked, multiple tweets tweeted, later restored
क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गुरुवार को एक समस्या में फंस गए। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद बड़ोदा के क्रिकेटर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। इसमें उनके अकाउंट को बेचने की बात भी कही गई। एक ट्वीट में कहा गया कि वह बिटकाइन के लिए यह अकाउंट बेच रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि, बाद में सारे ट्विट्स डिलीट कर दिए गए और क्रुणाल पंड्या का अकाउंट रिकवर कर लिया गया। देर शाम खुद क्रुणाल पांड्या ने ट्वीट कर अकाउंट के हैक और फिर बहाल होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरा ट्विटर अकाउंट आज सुबह हैक कर लिया गया था और इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए मुझे खेद है। इसे बहाल कर दिया गया है और कृपया आज की शुरुआत के मेरे अकाउंट से किए गए ट्वीट या मेसेज को अनदेखा करें।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्रुणाल का अकाउंट हैक होने के बाद गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास पहला ट्वीट किया गया। इसके बाद कम से कम 10 और ट्वीट किए गए। माना जा रहा है कि किसी बिटकाइन स्कैमर ने उनका अकाउंट हैक किया था।



क्रुणाल इंडियन प्रीमियर लीग मेंं पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। लेकिन इस साल होने वाले मेगा आक्शन से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। उनके भाई हार्दिक पांड्या को भी मुंबई ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं दी। हालांकि हार्दिक को नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है और उन्हें अपना कप्तान बनाया है।


क्रुणाल के करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए पांच वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं और आखिरी बार उन्हें अपनी घरेलू टीम बड़ौदा के लिए विजय हजारे ट्राफी 2022 में खेलते हुए देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed