फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kris Srikkanth urged selectors to include 14-year-old Vaibhav Suryavanshi in the Asia Cup squad

Asia Cup: 'वैभव सूर्यवंशी को..', पूर्व कप्तान श्रीकांत ने की 14 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की मांग

Mon, 18 Aug 2025 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 18 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से यूएई में होगा। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 19 अगस्त यानी मंगलवार को टीम की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
Kris Srikkanth urged selectors to include 14-year-old Vaibhav Suryavanshi in the Asia Cup squad
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की मांग की है। उनका मानना है कि वैभव को टीम में शामिल करके चयनकर्ता अगले टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार कर सकते हैं। बता दें कि, एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से यूएई में होगा। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 19 अगस्त यानी मंगलवार को टीम की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन

कब होगी एशिया कप के लिए टीम की घोषणा?
एशिया कप के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति भारतीय टीम की मंगलवार को घोषणा हो सकती है। टीम चयन से पहले बल्लेबाजी क्रम को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। शीर्ष क्रम पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अपने आक्रामक अंदाज से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल भी दावेदारी में हैं। मौजूदा ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन का नाम भी चयन चर्चा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने की वैभव को टीम में शामिल करने की मांग
इस बीच राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 252 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा का रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक ठोककर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। ऐसे में टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वॉड के लिए शीर्ष क्रम में जगह बनाने की जंग बेहद रोमांचक होती जा रही है। अपने इस फॉर्म को 14 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे पर जारी रखा। अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने शानदार शतक जड़ा। श्रीकांत ने एक यूट्यूब शो में कहा, 'आपको निडर होकर खेलना होगा। उसे इंतजार मत करवाइए। 'उसे परिपक्व होने दीजिए' जैसी बातें मत कहिए। वह पहले से ही उल्लेखनीय परिपक्वता के साथ खेल रहा है। उसकी शॉट-मेकिंग एक अलग ही स्तर की है। अगर मैं चेयरमैन होता, तो मैं उसे जरूर 16 खिलाड़ियों में शामिल करता।'
विज्ञापन

श्रीकांत ने जताई इन खिलाड़ियों को शामिल करने की इच्छा
इस दौरान श्रीकांत ने संजू सैमसन के टीम में चयन पर संशय जताया। हालांकि, उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल करने की वकालत की। उन्होंने कहा, 'मेरे अनुसार सैमसन पर संदेह है। मेरी पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, इसमें कोई शक नहीं। मेरे पास दो और सलामी बल्लेबाज होंगे। मैं वैभव सूर्यवंशी या साईं सुदर्शन में से किसी एक को चुनूंगा और शुभमन गिल भी एक विकल्प हो सकते हैं। अगर मैं चयनकर्ता होता तो वैभव को टी20 विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों में रखता। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और साईं सुदर्शन में से किसी एक को चुनना चाहिए। मैं इन तीनों में से दो को चुनूंगा। यही मेरी प्राथमिकता होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed