फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता पुलिस ने शमी के खिलाफ शुरू की कार्रवाई, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 10 Mar 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
kolkata police filed case against mohammed Shami under various sections
मोहम्मद शमी

कोलकाता पुलिस ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 498 ए भी शामिल है। शमी और उनके रिश्तेदारों द्वारा उनकी पत्नी हसीन जहां को प्रताड़ित करने के आरोप में यह धारा लगाई गई है।


 

kolkata police filed case against mohammed Shami under various sections
मोहम्मद शमी

हसीन जहां पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार के अलावा पराई औरतों से नाजायज संबंध के आरोपों से घिरे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। कोलकाता के ज्वॉइंट कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि शमी के खिलाफ कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में लिखित एफआईआर दर्ज की गई है।

kolkata police filed case against mohammed Shami under various sections
mohammed shami

पुलिस ने शमी पर धारा 307 हत्या का प्रयास,  धारा 323 मारपीट, धारा 376 बलात्कार और 506 जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शमी के अलावा उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata police filed case against mohammed Shami under various sections
mohammed shami

हसीन जहां ने शमी के बड़े भाई यानी अपने जेठ पर उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हसीन जहां ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक के बाद एक 11 पोस्ट डाले थे। इन पोस्ट में शमी की बीवी ने अपने पति के मैसेंजर व व्हॉट्सएप चैट के कई स्क्रीन शॉट शेयर किए थे और उन पर पराई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
kolkata police filed case against mohammed Shami under various sections
Mohammed Shami

इन चैट में साफ नजर आ रहा है कि शमी लड़कियों को होटेल कमरे में बुला रहे हैं। हसीन ने आरोप लगाया था कि शमी देशभर में अनगिनत लड़कियों से इस तरह से अश्लील चैट करते हैं। इतना ही नहीं, मौका मिलने पर कई लड़कियों के साथ होटेल में समय भी गुजारते हैं। शमी के खिलाफ इस तरह के आरोप सामने आने के बाद उन्हें बीसीसीआई ने भी तगड़ा झटका दिया था। बीसीसीआई की नई सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से शमी को बाहर रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed